Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकारों को चुनाव से पहले लैपटाप देगी असम सरकार

असम में पत्रकारों को मुफ्त में लैपटाप मिलने वाला है. दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई राज्‍य के पत्रकारों को लुभाने के फेर में हैं. पत्रकारिता में दस साल पूरे कर चुके सभी पत्रकारों को अगले एक दो दिन में असम सरकार नया लैपटाप देने वाली है. गोगोई ने इसे साल की पहली जनवरी का तोहफा बताया है. उन्‍होंने इस बात से इनकार किया कि यह चुनाव से पहले पत्रकारों को लुभाने की कोशिश है. उन्‍होंने साफ कहा- इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है.

असम में पत्रकारों को मुफ्त में लैपटाप मिलने वाला है. दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई राज्‍य के पत्रकारों को लुभाने के फेर में हैं. पत्रकारिता में दस साल पूरे कर चुके सभी पत्रकारों को अगले एक दो दिन में असम सरकार नया लैपटाप देने वाली है. गोगोई ने इसे साल की पहली जनवरी का तोहफा बताया है. उन्‍होंने इस बात से इनकार किया कि यह चुनाव से पहले पत्रकारों को लुभाने की कोशिश है. उन्‍होंने साफ कहा- इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है.

मुख्‍यमंत्री गोगोई ने कहा कि हमने पांच साल पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में पत्रकारों के कल्‍याण का वादा किया था. समाज और पत्रकारिता में उनकी सेवाओं को मान्‍यता देने के लिए ये लैपटाप दिए जायेंगे. गोगोई ने पत्रकारों को आवासीय योजनाओं में शामिल पत्रकारों को तीन फीसद सरकारी अनुदान देने की भी घोषणा की है.

राज्‍य सरकार समाचार पत्रों के प्रबंधन के साथ सलाह मशविरा कर लाभ पाने वाले संवाददाताओं और संपादकों की सूची बनाने में जुटी है, जिन्‍हें ये लैपटाप दिए जाने हैं. ऐसा समझा जा रहा है कि लाभान्वित होने वालों की सूची में 600 नाम हैं. चुनाव से पहले इस तरह की घोषणा से आचार संहिता का मुद्दा उठ रहा है. यह घोषणा कहीं झमेले में न पड़ जाए, इसलिए इन नामों को जल्‍दी ही जारी किए जाने की उम्‍मीद है.

वैसे कम्‍प्‍यूटर बांटना गोगोई सरकार की पुरानी आदत रही है. 2005 में सरकार ने हाई स्‍कूल की परीक्षा में प्रथम श्रेणी लाने वाले प्रत्‍येक छात्रों को कम्‍प्‍यूटर देने की योजना शुरू की थी. यही नहीं राज्‍य संस्‍कृत बोर्ड और सरकारी मदरसे की परीक्षा में अव्‍वल आने वाले छात्रों को भी कम्‍प्‍यूटर दिए गए थे. राज्‍य में छात्रों को 70 हजार से ज्‍यादा कम्‍प्‍यूटर बांटे गए थे लेकिन 2010 के बाद से छात्रों को लैपटाप दिए जाने लगे हैं. साभार : जनसत्‍ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. govind goyal,sriganganagar

    February 18, 2011 at 10:09 am

    shri ashok gahlot jee aap bhee dhyan dena ji.

  2. s saw

    February 18, 2011 at 11:25 am

    sirfa 10 ssl nahi manyata prapta patrakaro ko bhi dene ko kaha hai yani samikaran bitha kar aredition lene vale bhale hi we do char se hi field me kyo na ho laptop milega.lekin bat yah hai ki 20 hajar ke laptop ke liye bhikhmange parakar apne me larne lage hain

  3. rashbihari dubey

    February 18, 2011 at 4:27 pm

    ISSE KAHATE HAIN–RRRRKKKK/HHHHHKKKKKK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...