राज एक्सप्रेस, इंदौर से इस्तीफा देकर मुकेश तिवारी पत्रिका से जुड़ गए हैं. राज एक्सप्रेस में मुकेश न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे. मुकेश दैनिक जागरण में भी सिटी चीफ रह चुके हैं.
पत्रिका, इंदौर से संतोष शितोले ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर विशेष संवाददाता थे. उन्होंने अपनी नई पारी दबंग दुनिया के साथ शुरू की है. संतोष दैनिक भास्कर तथा नवभारत को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि सब एडिटर संतोष रंजन ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले चार सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि संतोष अपनी नई पारी भागलपुर में हिंदुस्तान के साथ शुरू करने जा रहा है. संतोष की गिनती अच्छे उप संपादकों में की जाती है. कहा जा रहा है कि दो और लोग अमर उजाला को बाय बोलकर हिंदुस्तान ज्वाइन करने वाले हैं.
ईटीवी बिहार-झारखंड से एंकर गौरव अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एंकर बनाया गया है. गौरव ईटीवी के लिए प्राइम टाइम में एंकरिंग करते थे.












rupesh
September 23, 2011 at 1:33 pm
😉 patrika ko ab indore shahar ki juthan hi milegi. achha khana (sathi) to khate nahi bana. kaoa (pachhi) sampadak ko kya chahia……., itne log chhod gae patrika lekin prabadhan ko samagh nahi aa raha, jab tala lagne lagenge tab samgh ayega.
ROHINE
September 23, 2011 at 6:28 pm
पत्रिका को बुलंदी देने वाले अरुण चोहान ही पत्रिका का बेडा गर्क कर रहे हे.