Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पायरेसी रोकने के लिए निफ्टडा का गठन

उत्तर भारत में फिल्म व टीवी इंडस्ट्री के विकास और पायरेसी को रोकने के लिए ‘नॉर्थ इन्डियन फिल्म एवं टेलीविजन डवलपमेंन्ट एसोसिएन’ (NIFTDA/ निफ्टडा) का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्‍य पायरेसी रोकना और बॉलीवुड की तरह उत्तर भारत में एक स्वच्छ एवं सुन्दर छवि वाली फिल्म व टीवी इंडस्ट्री स्थापित करना है। ऐसा नही है कि रजिस्टर्ड लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होगी, अगर वह लोग भी कोई गलत कार्य करतें हैं तो उनके खिलाफ भी कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

उत्तर भारत में फिल्म व टीवी इंडस्ट्री के विकास और पायरेसी को रोकने के लिए ‘नॉर्थ इन्डियन फिल्म एवं टेलीविजन डवलपमेंन्ट एसोसिएन’ (NIFTDA/ निफ्टडा) का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्‍य पायरेसी रोकना और बॉलीवुड की तरह उत्तर भारत में एक स्वच्छ एवं सुन्दर छवि वाली फिल्म व टीवी इंडस्ट्री स्थापित करना है। ऐसा नही है कि रजिस्टर्ड लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होगी, अगर वह लोग भी कोई गलत कार्य करतें हैं तो उनके खिलाफ भी कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

‘नॉर्थ इन्डियन फिल्म एवं टेलीविजन डवलपमेंन्ट एसोसिएशन’ के अध्‍यक्ष अजय शास्‍त्री, सचिव अल्पना तलवार, उपाध्‍यक्ष महेश चौधरी, सहसचिव भूपेंन्द्र पंवार, कोषाध्‍यक्ष राज सिंह व सहसचिव बख्‍शी सिंह चुने गए हैं। निफ्टडा द्वारा उत्तर भारत के कई शहरों व कस्बों में अवैध रूप से चल रहे फर्जी डांस, म्यूजिक व एक्टिंग स्कूल एवं इंस्टीट्यूट व अवैध रूप से फिल्मों का निर्माण कर रहे निर्माता-निर्देशकों का सर्वे किया जा रहा है।

उत्तर भारत में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास किसी फिल्म व टीवी एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन नहीं है, मगर वह लोग धड़ल्ले से कार्य कर रहें हैं और छोटे बच्चों व नये कलाकारों को झूठे प्रलोभन देकर खूब पैसा ऐंठ रहें हैं। साथ ही फिल्मों, सीडी फिल्मों और म्यूजिक एल्बमों आदि की धडल्ले से पायरेसी भी की जा रही है। जिसके चलते बॉलीवुड की तरह उत्तर भारत में फिल्म इंडस्ट्री का विकास पूरी तरह नही हो पा रहा हैं।

निफ्टडा के अध्‍यक्ष व निर्माता-निर्देक अजय शास्त्री ने बताया कि हम बॉलीवुड की सभी एसोसिएशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा मकसद इस एसोसिएशन के माध्यम से उत्तर भारत में पायरेसी रोकना और एक स्वच्छ एवं सुन्दर छवि वाली फिल्म व टीवी इंडस्ट्री स्थापित करना है। अवैध रूप से फिल्मों का निर्माण कर रहे निर्माता-निर्देशक एक महीने के अन्दर अपना रजिस्ट्रेशन तुरन्त करवायें। ऐसा न करने पर एसोसिएशन प्रशासनिक एवं कानूनी कार्यवाही करेगा।

किसी भी शूटिंग के दौरान एसोसिएशन कानूनी तरीके से शूटिंग स्थल पर छापा मार सकती है। शूटिंग स्थल पर सभी कार्यकर्ताओं के पास उनके आइडेंटी कार्ड होना जरूरी है। कागजात पूरे न पाये जाने पर एसोसिएशन कम से कम 10,000 रूपये या इससे ज्‍यादा का जुर्माना भी कर सकती है। जुर्माना न दिये पर सजा भी हो सकती है। एसोसिएशन द्वारा यह सूचना प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री एवं प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी को दे दी गई है।

निफ्टडा द्वारा अपने प्रत्येक सदस्य को अनेकों प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं, जैसे- मेडिकल चेकअप, एम्बुलेंस सुविधा, बीमा सुविधा, नाम व पते के साथ डायेक्टरी, सेंसर से प्रोजेक्ट पास कराने की सुविधा एवं निर्माता अपने बैनर का रजिस्ट्रेशन व टाइटल का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साथ ही निर्देशक, लेखक, गीतकार, गायक, संगीतकार, कैंमरामैन, कोरियोग्राफर, कलाकार, मॉडल, मेकअप मैन आदि फिल्म इंडस्ट्री से सम्बन्धित सभी लोग एसोसिएशन के सदस्य बनकर सदस्यता का लाभ उठा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. raj

    September 18, 2010 at 8:50 am

    Sir hum aapke saath he.

  2. Rahul Jain

    September 22, 2010 at 3:00 pm

    Hello Sir, I want to Membeship, please teli me your procesere.

    Your,
    Rahul Jain (Actor)
    Delhi.
    MOb. 09268790291

  3. Rahul Jain

    September 22, 2010 at 3:05 pm

    Sir, Aapne ye achchha kiya ki jis kaam ke liye hame bombey jana padta tha ab dilhi me hi ho jayega, you are great man sir,

    Thakyou Sir,
    Rahul Jain
    Actor
    Delhi.
    Mob. 09268790291

  4. vishnu

    October 1, 2010 at 8:07 am

    Sir, Namskar, apne to uttar bharat me film jagat ko chamkane ke liye ek nai chingari bhadka di he. ye sahi bhi he, log mumbai jate aur vahan jillat ki jindagi jite he, logo ko samajhna chahiye ki jo mumbai ke log kar rahe hen, vo kaam hum bhi kar sakte hen, aur aap ne kar dikhaya, sir aap hamare liye raj kapoor ji se kam nahi ho sir, sir hame hi rasta dikhao.

    vishnu
    Haridwar, Uttrakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...