Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पाली में पत्रकारों के साथ भाजपाइयों ने की मारपीट, आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

राजस्‍थान के पाली शहर में बांगड़ अस्‍पताल के ट्रामा सेंटर में एक हादसे की कवरेज करने मीडियाकर्मियों के साथ भाजपा जिलाध्‍यक्ष एवं उसके सहयोगियों ने मारपीट की. नाराज पत्रकारों ने जिलाध्‍यक्ष एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत की है. परन्‍तु अभी तक गिरफ्तारी न होने से पत्रकारों में नाराजगी है.

राजस्‍थान के पाली शहर में बांगड़ अस्‍पताल के ट्रामा सेंटर में एक हादसे की कवरेज करने मीडियाकर्मियों के साथ भाजपा जिलाध्‍यक्ष एवं उसके सहयोगियों ने मारपीट की. नाराज पत्रकारों ने जिलाध्‍यक्ष एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत की है. परन्‍तु अभी तक गिरफ्तारी न होने से पत्रकारों में नाराजगी है.

जानकारी के अनुसार पाली के सिंधी कालोनी में एक मकान की बालकनी गिरने से कुछ लोग घायल हो गए थे, जिन्‍हें बांगड़ अस्‍पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. उसी घटना का कवरेज करने सहारा समय के रिपोर्टर सुभाष रोहिशवाल, टीवी99 के रिपोर्टर दिनेश डुलगच, राजस्‍थान पत्रिका के प्रेस फोटोग्राफर शेखर राठौड़, एचबीसी चैनल के रिपोर्टर श्‍याम चौधरी व दैनिक नवज्‍योति के विक्रम परिहार अस्‍पताल पहुंचे. जब वे लोग अस्‍पताल पहुंचे तो भाजपा जिलाध्‍यक्ष महेंद्र बोहरा, शहर अध्‍यक्ष किशोर साबू, वरिष्‍ठ भाजपा नेता महेंद्र गोयल समेत दस लोगों ने मीडियाकर्मियों से बदतमीजी शुरू कर दी.

पहले कवरेज में बाधा उत्‍पन्‍न किया गया. जब मीडियाकर्मियों ने कहा कि उन्‍हें अपना काम करने से न रोका जाए तो भाजपाइयों ने पत्रकारों के साथ मारपीट शुरू कर दी. पत्रकारों ने इसकी जानकारी अपने सहयोगियों को दी. तत्‍काल कई पत्रकार अस्‍पताल पहुंचे. इन लोगों से भी भाजपाइयों की गरमागरम बहस हुई. इसके बाद सभी पत्रकार एसपी से मिलकर लिखित शिकायत की, जिसके बाद एसपी अजयपाल लाम्‍बा ने जांच कराकर मामले में उचित कार्रवाई का आश्‍वासन दिया. एसपी के निर्देश पर पत्रकारों का मामला शहर के कोतवाली थाना में दर्ज हुआ.

घटना के चौबीस घंटे बाद भी आरोपी भाजपाई पुलिस पकड़ से बाहर हैं. इस घटना से नाराज पत्रकारों ने इस मामले से सीएम अशोक गहलोत, उनके मीडिया सलाहकार को अवगत करा दिया है. पत्रकारों ने निर्णय लिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक राजकीय समाचारों का बहिष्‍कार किया जाएगा. प्रेस क्‍लब पाली के उपाध्‍यक्ष जितेंद्र कच्‍छवाह के नेतृत्‍व में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया है. जार ने भी सीएम को पत्र प्रेषित कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कुमार सौवीर, लखनऊ

    August 22, 2011 at 3:25 pm

    अरे ऐसा कैसे हो गया। पाली में तो नेता और पत्रकारों के सम्‍बन्‍ध बहुत मधुर रहे हैं। नेता या पत्रकार कैसा भी हो, दोनों में गजब का अंतर्संबंध दिखता है वहां। यह खबर कष्‍ट दे रही है।

  2. Deepak Patra

    August 23, 2011 at 12:11 pm

    Neta Aur Patrakar Dono Hi Doshi Honge. Kabhi-Kabhi Ham Patrakar Bhi Apni Seema Langhne Se Baaz Nahi Ate. Us Taraf Bhi Kaimra Ya Kalam Chala Deta Hain, Jahan Manviya Ya Samajik Taur Par Theek Nahi Hota, Sambhal Kar Reporting Karni Hogi Aur Dhairya Dono Pakshon Ko Rakhna Hoga.

  3. sham rajpurohit

    August 24, 2011 at 12:15 pm

    repoter ko loktantar ka chota satamph kaha jata h . in par hamla hona loktantar ki hatya h.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...