दैनिक जागरण, नोएडा से प्रेम भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है. वे जागरण के नेशनल एडिशन में चीफ सब एडिटर थे. उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत जनवाणी, मेरठ के साथ की है. यहां भी उन्हें चीफ सब एडिटर बनाया गया है. प्रेम मेरठ में इसके पहले भी रह चुके हैं. जागरण ज्वाइन करने से पहले वे अमर उजाला, मेरठ में सीनियर सब एडिटर के पोस्ट पर तैनात थे.
दैनिक जागरण, हलद्वानी से विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे सिटी डेस्क पर कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी जनवाणी के साथ शुरू की है. उन्हें सब एडिटर बनाया गया है. विजेंद्र पिछले तीन वर्षों से जागरण से जुड़े हुए थे.
प्रभात खबर, पटना से राजीव कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर थे तथा काफी समय से प्रभात खबर से जुड़े हुए थे. राजीव अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, धनबाद के साथ शुरू करने जा रहे हैं. जिसकी शीघ्र लांचिंग होने वाली है. उन्हें सीनियर सब एडिटर कम रिपोर्टर बनाया गया है. वे डेस्क के साथ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे.











