Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फैजाबाद के पत्रकारों ने सिखाया रवि किशन को सबक

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और बेहतरीन कलाकार रवि किशन इस उक्ति से रूबरू हुए फैजाबाद में. हुआ यूं कि रवि किशन ने आज फैजाबाद में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. फोन द्वारा उनके पीए ने पत्रकारों को दो बजे का वक़्त देते हुए प्रेस कांफ्रेंस की सूचना दे दी. दो बजे तक प्रिंट व इलेक्ट्रानिक के लगभग सभी संवाददाता प्रेस कांफ्रेंस के लिए सुनिश्चित जगह होटल कृष्णा पैलेस पहुँच गए.

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और बेहतरीन कलाकार रवि किशन इस उक्ति से रूबरू हुए फैजाबाद में. हुआ यूं कि रवि किशन ने आज फैजाबाद में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. फोन द्वारा उनके पीए ने पत्रकारों को दो बजे का वक़्त देते हुए प्रेस कांफ्रेंस की सूचना दे दी. दो बजे तक प्रिंट व इलेक्ट्रानिक के लगभग सभी संवाददाता प्रेस कांफ्रेंस के लिए सुनिश्चित जगह होटल कृष्णा पैलेस पहुँच गए.

पत्रकारों को पीए ने रेस्टोरेंट में बैठने को कहा. रेस्टोरेंट में जाने पर होटल प्रबंधन ने वहां बैठने से एतराज जताते हुए रिसेप्शन के पास बैठने की सलाह दी. खैर पत्रकार इस अपमान का घूँट किसी तरह पी गए. और फिर शुरू हुआ रिसेप्शन के पास बैठकर रवि किशन से मुलाकात के लिए इन्तजार का सिलसिला. तीन बज गए लेकिन रवि किशन से मुलाकात नहीं हो पाई. इस दरम्यान पीए लगातार “बस 5 मिनट” कहकर पत्रकारों को टालता रहा. पहले से ही अपमानित महसूस कर रहे पत्रकारों के सब्र का बाँध टूट गया. आखिरकार सभी ने एक सुर से प्रेस कांफ्रेंस के बहिष्कार का फैसला किया और होटल से बाहर पार्किंग में आ गए.

तभी रवि किशन भागते हुए पत्रकारों के पास पहुंचे और देरी के लिए माफ़ी मांगते हुए वापस होटल में चलने की गुजारिश की. लेकिन पत्रकार टस से मस नहीं हुए और वहां से चलते बने. अब पत्रकारों के पास रवि किशन के भाई ने बारी बारी फोन करके मान मनौव्वल किया. लेकिन नतीजा सिफर रहा. दरअसल हर पत्रकार को ये डर हो गया कि कोई अकेला गया तो बाकियों को क्या जवाब दिया जायेगा. हालाँकि एक तकलीफ पत्रकारों को भी जरूर हुई की पहली बार शहर में आये रवि किशन का स्वागत वो ऐसा नहीं करना चाहते थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vinod shukla

    June 18, 2011 at 12:16 pm

    good job by journlist in hotal “krishnapalace” …………tit for tat.

  2. कुमार मयंक

    July 2, 2011 at 3:49 pm

    शानदार ऐसा हीं होना चाहिये ईनके साथ … मीडिया के बिना @ क्या हैं ये …

  3. RAJEEV RANJAN

    July 29, 2011 at 4:09 am

    they do not understand power of journalist, now person like him realise that what is the value of time.medid has done a best job and proverb ‘TIT FOR TAT’.

  4. Uday Kumar Bhagat

    August 15, 2011 at 7:54 am

    उस दिन जो भी वहां हुआ था ग़लतफ़हमी की वजह से … रवि किशन कमरे में कुछ मिडिया कर्मी के ही साथ थे … उन्हें जानकारी नहीं थी की नीचे और भी मीडियाकर्मी हैं… जब पता चला तो नीचे आये …. उनसे माफ़ी भी मांगी और अपने पीए को भला बुरा भी कहा …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...