Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बकाया न मिलने से महुआ खबोर की दोनों ओबी वापस

: दावा नम्‍बर एक का, और बिना ओबी के निपटा दशहरा : कोलकाता : कम से कम बंगाल में तो दशहरा सबसे बड़ा उत्‍सव होता है। इसलिए खबरिया चैनलों के लिए भी इससे बड़ा कुम्‍भनुमा जश्‍न और कोई नहीं होता। कवरेज की आपाधापी और एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी रहती है यहां के चैनलों में। मगर महुआ खबोर के लिए इस बार यह मौका उत्‍सव तो हर्गिज नहीं रहा।

: दावा नम्‍बर एक का, और बिना ओबी के निपटा दशहरा : कोलकाता : कम से कम बंगाल में तो दशहरा सबसे बड़ा उत्‍सव होता है। इसलिए खबरिया चैनलों के लिए भी इससे बड़ा कुम्‍भनुमा जश्‍न और कोई नहीं होता। कवरेज की आपाधापी और एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी रहती है यहां के चैनलों में। मगर महुआ खबोर के लिए इस बार यह मौका उत्‍सव तो हर्गिज नहीं रहा।

वजह यह कि इस बार यहां लगीं दोनों ओबी वैन लापता रहीं। पता चला है कि कई महीनों से भुगतान न मिलने के कारण किराये पर चल रहीं इन दोनों ओबी को उनकी कम्‍पनियों ने वापस बुला लिया है। जानकारों के मुताबिक ओबी वैन किराये पर देने वाली कम्‍पनी ने महुआ प्रबंधन से साफ कह दिया है कि पहले बकायों का भुगतान करो, फिर ओबी की सेवाएं वापस मिल सकेंगीं।

कोलकाता ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भारी उल्‍लास और भव्‍यता से नवदुर्गा और विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। कहने की जरूरत नहीं कि इस मौके पर जनमानस के साथ ही खबरिया चैनल भी अपनी दुकान को बढिया तरीके से चलाने की जुगत में रहते हैं। यानी खबरों में अव्‍वल रह कर एक दूसरे से आगे निकल जाने की आपाधापी का दौर कम से कम इस मौके पर बेहिसाब होता है। लेकिन इस बार महुआ खबोर के पांवों में जैसे जंजीर ही पड़ गयी। कारण था सीधा प्रसारण दिखा सकने वाली ओबी वैन की अनुपलब्‍धता। यहां दो ओबी वैन की सेवाएं ली जा रही थीं। यह ओबी वैन किराये पर थीं। पता चला है कि करीब एक महीना पहले ही इन ओबी वैन को उनकी कम्‍पनी ने वापस मंगा लिया था।

सूत्रों के मुताबिक ओबी वैन कम्‍पनी ने अपने बकायों के भुगतान के लिए महुआ प्रबंधन को काफी पहले से ही नोटिस दे रखी थी कि इन वैन के किरायों का समय से भुगतान कर दिया जाए। यह भी कह दिया गया था कि अगर भुगतान नहीं मिला तो नवदुर्गा और विजयादशमी पर्व के लाइव कवरेज की बात महुआ प्रबंधन भूल जाए। बताते हैं कि इस कम्‍पनी को महुआ ने कई महीनों का किराया अदा नहीं किया है।

जानकारों के मुताबिक करीब एक महीना पहले ही कम्‍पनी ने अपनी वैन को महुआ की सेवा से हटा कर दक्षिणी राज्‍यों की ओर रवाना कर दिया है, जहां उसकी सेवाएं वहां के स्‍थानीय चैनल उठा रहे हैं। इस तरह महुआ खबोर के पास अब सीधा प्रसारण दिखा पाने की कोई भी सुविधा नहीं है। नवदुर्गा और विजयादशमी की खबरों के लिए खबोर के रिपोर्टर दूसरे चैनलों के रिपोर्टर और कैमरामैंनों के सामने गिड़गिडा रहे हैं ताकि उन्‍हें थोड़े ही सही, लेकिन कुछ फुटेज मिल सकें।

कुल मिलाकर इन हालातों ने यहां महुआ खबोर की हालत काफी पतली कर दी है। बाजार में जगहंसाई तो खैर हो ही रही है। वैसे बताते हैं कि खबोर को लेकर प्रबंधन ज्‍यादा गंभीर भी नहीं है। इसकी वजह उनका यह विश्‍वास है कि पहले से ही न्‍यूतम सीढ़ी पर खड़े महुआ खबोर को उससे भी नीचे ढकेला जा पाना किसी भी तरह से मुमकिन नहीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...