Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिना प्रसार संख्‍या जांचे बिहार में अखबारों को दिया गया विज्ञापन

: वित्‍त आयुक्‍त ने की थी मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से जांच कराने की संतुष्टि : मुंगेर। पटना स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय में विगत एक दशक से दैनिक अखबारों को विज्ञापन आबंटित करने में किस प्रकार की लूट मची है, इसका खुलासा बिहार सरकार के वित्त (अंकेक्षण) विभाग के अंकेक्षकों के दल ने किया है। वित्‍तीय जांच दल ने उजागर किया है कि किस प्रकार सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय अखबरों की प्रसार-संख्या की जांच कराए बिना ही अखबारों को सरकारी विज्ञापन जारी कर रहा है।

: वित्‍त आयुक्‍त ने की थी मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से जांच कराने की संतुष्टि : मुंगेर। पटना स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय में विगत एक दशक से दैनिक अखबारों को विज्ञापन आबंटित करने में किस प्रकार की लूट मची है, इसका खुलासा बिहार सरकार के वित्त (अंकेक्षण) विभाग के अंकेक्षकों के दल ने किया है। वित्‍तीय जांच दल ने उजागर किया है कि किस प्रकार सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय अखबरों की प्रसार-संख्या की जांच कराए बिना ही अखबारों को सरकारी विज्ञापन जारी कर रहा है।

उन्होंने यह भी उजागर किया है कि तात्कालीन सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री और सूचना सचिव ने विभागीय नियमों और कानूनों की अवहेलना कर कई पत्र।-पत्रिकाओं को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी सजावटी विज्ञापन प्रकाशित कराया है। सभी वित्‍तीय रिपोर्ट वर्ष 2002-03 और 2003-04 से संबंधित हैं।

जिस वित्‍तीय जांच दल ने सरकारी विज्ञापन के फर्जीवाड़ा को उजागर किया, उस टीम के मुखिया थे वरीय अंकेक्षक दिनेश्वर गोस्वामी। अन्य वरीय अंकेक्षक थे कृष्णा और बब्‍बन सिंह। इसके साथ सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय के तत्कालीन निदेशक राजेन्द्र चौधरी, सहायक निदेशक (विज्ञापन), मो0 शमीम अख्तर, बिनय कुमार शर्मा, वी. कुमार, एके सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद, शिवनाथ राय और सत्येन्द्र कुमार भी शामिल थे।

जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशलय से सरकारी विज्ञापन पानेवाले अखबारों की प्रसार संख्या की जांच और सत्यापन नहीं किया गया है। प्रसार-संख्या में घोटाला के संबंध में जांच टीम की रिपोर्ट पर सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय, पटना के उप-निदेशक (विज्ञापन-लेखा) लीला कांत झा ने 16 जून 2006 को विभागीय संचिका पर अपनी टिप्पणी कुछ इस प्रकार दी है -‘‘जहां तक प्रसार संख्या की जांच का प्रश्न है, इस संबंध में विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दर-निर्धारण कमिटी की बैठक बुलाकर स्वीकृत सूचीवाले समाचार-पत्रों, जो वास्तविक प्रसार संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर डीएवीपी से दर निर्धारित करा लेते हैं, के विज्ञापन-दर को कम किया जाना राज्य हित में आवश्यक है।’’

अपर वित्त आयुक्त ने अखबारों की प्रसार-संख्या की जांच मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से कराने की जरूरत : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की विभागीय संचिका संख्या-44।97/ विज्ञापन/लेखा में तात्कालीन अपर वित्त आयुक्त (व्यय) ने तो इस प्रकरण को काफी गंभीरता से लिया और अपन मंतव्य कुछ यूं दिया -‘‘ ऐसे समाचार-पत्र हैं जो प्रायः कहीं देखने को नहीं मिलते हैं, परन्तु सरकार से उन्हें विज्ञापन मिल रहा है। मेरी राय में बिहार सरकार ऐसे समाचार-पत्रों की प्रसार-संख्या की जांच मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से कराए और जांच-रिपोर्ट आने पर उन अखबारों को विज्ञापन-मद का भुगतान किया जाए।’’ उन्होंने आगे मंतव्य दिया है कि- ‘‘प्रसार संख्या की जांच के बिना समाचार-पत्रों को सरकारी विज्ञापन-मद में जो भुगतान किया जा रहा है, यह ‘गबन’ के सामान है। इस विधि से सरकार की मोटी राशि व्यय हो रही है।’’

मुंगेर से श्रीकृष्ण प्रसाद की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. manhar choudhary

    October 1, 2011 at 5:43 am

    बिहार से बार बार खबर आ रही है कि नितीष जी ने वहां सबकुछ (मिडीया ) मैनेज कर रखा है -बिहार की सच्चाई ये है दिनोदिन हालत और खराब हो रही है बिहार की राजधानी पटना में पिछले 3 दिनो से बिजली नही है मालूम करने पर पता चला कि ट्रांसफर्मर खराब है अजीब हालत है सिर्फ ट्रांसफर्मर खराब होने पर 3 दिनो तक बिजली नही ,बिहार की जनता इतनी कन्फूज हो चुकी है कि उसे अब समझ में नही आ रहा कि क्या करें लालू जी ने ठगा और अब नितीश जी का चालूपन गायघाट पुल का दौरा कर लिजिए सुशासन की अर्थ समछ आ जाएगा -लोग कहते है बिहार से लोग खूब सरकारी नौकरी में जाते है अरे भई सरकारी नौकरी करना बिहारियो की मजबूरी है – और सरकारी नौकरीयां स्वयं के विकास का पर्याय है समाज के नही -विकास करना है तो पुंजी लगाओं –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...