Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

बिना लाइसेंस के भिवानी में चल रहे हैं निजी न्‍यूज चैनल

श्रीमान जी, भिवानी में पिछले काफी दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में एक निजी न्यूज चैनल भिवानी हलचल चल रहा है। इस न्यूज चैनल के पास केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से प्राप्त कोई लाईसेंस भी नहीं है इसके बावजूद भी न्यूज चैनल धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। भिवानी हलचल ही नहीं केबल पर देसी तड़का, वीडियो मिर्ची व एक अन्य चैनल भी चलाया जा रहा है।

श्रीमान जी, भिवानी में पिछले काफी दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में एक निजी न्यूज चैनल भिवानी हलचल चल रहा है। इस न्यूज चैनल के पास केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से प्राप्त कोई लाईसेंस भी नहीं है इसके बावजूद भी न्यूज चैनल धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। भिवानी हलचल ही नहीं केबल पर देसी तड़का, वीडियो मिर्ची व एक अन्य चैनल भी चलाया जा रहा है।

इन चैनलों पर गैर-कानूनी ढंग से विज्ञापन चलाए जा रहे हैं। केबल नेटवर्क आसपास के तकरीबन 72 गांव में है। जिसके लिए भूमिगत केबल बिछाने के लिए पंचायत विभाग से भी अनुमति नहीं ली गई है। इसके अलावा शहर के बिजली के खंभों, टेलीफोन के खंभों पर भी गैर-कानूनी ढंग से तार बिछाए गए हैं जिससे बिजली व टेलीफोन व्यवस्था भी बाधित रहती है। इन्हीं बिन्दुओं को लेकर पिछले दिनों सामाजिक आरटीआई कार्यकर्ता एवं जिला उपभोक्ता कल्याण संघ के अध्यक्ष दीनदयाल सोनी ने इसकी शिकायत भिवानी के उपायुक्त से की लेकिन उपायुक्त ने जांच का जिम्मा पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया।

पुलिस ने अधीक्षक ने अपनी जांच में कहा कि बिना लाइसेंस के न्यूज चैनल चलाने पर कोई जुर्म नहीं बनता। इसलिए शिकायतकर्ता की शिकायत गलत है। लेकिन एसपी की जांच के बाद भी प्रशासन ने इसकी जांच एसडीएम को सौंप दी। अब एसडीएम इसकी जांच कर रहे हैं। लेकिन गत तीन चार अवसर पर चैनल के कथित मुख्य संपादक एसडीएम कार्यालय में हाजिर नहीं हुए।

अब श्री सोनी ने पुलिस अधीक्षक भिवानी कार्यालय में आरटीआई लगाकर सूचना मांगी है कि उनके द्वारा दी गई शिकायत में उत्तरवादीगण व उनको शामिल किया गया है। अगर किया गया है तो उन्हें सूचना क्यों नहीं भेजी। जांच में किस-किस व्यक्ति को शामिल किया गया और जांच किस अधिकारी से करवाई गई। आरटीआई से सूचना मांगने के बाद अब एसपी कार्यालय के भी होश उड़ गए हैं। वहीं शिकायत की जांच एसडीएम द्वारा की जा रही है।

श्री सोनी ने इसकी प्रतिलिपि भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी की है। सोनी के इस पत्रकार व्यवहार से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ गई है जिनके संरक्षण में ये चैनल चलाए जा रहे हैं। समाचारों के माध्यम से ये चैनल के संचालक विभिन्न विभागों के अधिकारियों व आम जनता को ब्लैकमेल करने का प्रयास करते हैं जो कि स्वच्छ पत्रकारिता के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

भिवानी से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ek adami

    April 8, 2011 at 5:23 am

    ye thik hai.in logo ko dande se kabu karna chiye.in logo ne pure sahar ke logo ko blacemail kiya hai.chye wo mla ho ya aam adami.

  2. lilam

    April 8, 2011 at 5:24 am

    ye sahi hai.in logo ne gadder macha rakha hai

  3. Ishwar Dhamu

    April 8, 2011 at 9:59 am

    Lagata hai sp khud camera se darate hain. Janch ias se karvai jaye.

  4. manoj

    April 9, 2011 at 5:23 am

    is news chhanel ke malik ke khilaf or parsasan ke jo adhikari is sport kar rahe hai unke khilaf mamla dharj hona chiye.

  5. pappu pandit

    April 11, 2011 at 4:51 am

    भाई , मिर्ज़ापुर में ब्लू फिल्म के नाम पर एक अविवाहित महिला अधिकारी से वसूली की धमकी देने के आरोपी भी निजी चैनल चला रहे है | इस आरोप में सजा तक काट कर जमानत पर रिहा हुए दोनो भाई पेशे से टेलर मास्टर है जो जेब और गला काटते है | जिले में कानून के रखवाले काम कर रहे है पर इनकी बटर पालिस कर कानून की खिल्ली उड़ाकर निजी चैनल चालू है | लोगो का आरोप है की इस पर रूपये देने के बाद ही दिन भर ही नही दो चार दिन तक समाचार चल जाता है | टी. वी. पर चेहरा दिखाने के शौक़ीन ही इसके पालक बने है | रहा कानून तो क्या इनकी मुट्ठी में है …….. जवाब कौन देगा जनाब…

  6. 786

    April 11, 2011 at 4:52 am

    janab

  7. sunil

    April 11, 2011 at 6:25 am

    chhenal ko turant band karva kar inko jail me dalna chiye. parsasan ke adhikariyo per bhi mamla daraj ho

  8. pradeep gurjar

    April 11, 2011 at 10:32 am

    MADHYA PRADESH OR CHATTISGARH ME BHI EK ESA HI CHANNEL JSV NEWS KE NAAM SE CHAL RAHA HE JISKI ID CM HOUSE OR PHQ ME BHI DIKHAI DETI HE, IS ID KE NAAM SE MP OR CG ME ADI BAJI (AVEDH PAISA VASULI ) KI JA RAHI HE,

  9. sanjay gupta

    July 6, 2011 at 5:25 pm

    36 garh ke koria jile ke manendragarh me bina prmison ke grand news ke nam se cabel pr news ka prsarn kiya jata rha news ke aad me bureo , steringer dwara avaidh wasuly ki jati rhi jise bndh krane ke liye ek isthaniy ptrkar ke dwara s.d.m. cort me case dayar kiya gaya jis pr uchit sunwai ka avsar dekr bandh krne ka aades diya gya.

  10. sanjay gupta

    July 6, 2011 at 5:26 pm

    36 garh ke koria jile ke manendragarh me grand news ke nam se cabel pr news ka prsarn kiya jata rha news ke aad me bureo , steringer dwara avaidh wasuly ki jati rhi jise bndh krane ke liye ek isthaniy ptrkar ke dwara s.d.m. cort me case dayar kiya gaya jis pr uchit sunwai ka avsar dekr bandh krne ka aades diya gya.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...