Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बैतूल में दो अखबारों के दफ्तर में चोरी

बैतूल में सुरक्षा व्यवस्था कितनी लचर है इसका उदाहरण शहर में देखने को मिला। चोरों के बुलंद हौसलों का पता इसी बात से चलता है कि उन्होंने मीडिया दफ्तरों को अपना निशाना बनाया। स्टेडियम में बने दो अखबार दफ्तरों में चोरों ने बुधवार की रात ताले तोडक़र हजारों रूपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह हालात तब है जब रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बैतूल दौरे पर हैं।

बैतूल में सुरक्षा व्यवस्था कितनी लचर है इसका उदाहरण शहर में देखने को मिला। चोरों के बुलंद हौसलों का पता इसी बात से चलता है कि उन्होंने मीडिया दफ्तरों को अपना निशाना बनाया। स्टेडियम में बने दो अखबार दफ्तरों में चोरों ने बुधवार की रात ताले तोडक़र हजारों रूपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह हालात तब है जब रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बैतूल दौरे पर हैं।

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम स्थित भोपाल से प्रकाशित दैनिक नवभारत के दफ्तर का मेनगेट का ताला तोड़ कर घुसे चोरों ने हजारों के इलेक्ट्रानिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने नवभारत के बाजू में स्थित नागपुर से प्रकाशित दैनिक लोकमत का ताला तोड़ा। यहां से टीवी, रिसीवर सहित हजारों रूपए का सामान चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तब घटना का पता लगा। दोनों मीडिया संस्थानों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

जिसके बाद कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक पीएस ठाकुर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लेकिन चोरों को पकडऩे या उनके सुराग लगाने को लेकर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मीडिया संस्थानों में चोरी होने के बावजूद ना तो पुलिस ने एफएसएल टीम को आगाह किया और ना ही डाग स्क्वाड बुलाने की जहमत उठाई।

गौरतलब है कि स्टेडियम स्थित दोनों मीडिया संस्थानों में पहले भी चोरी के प्रयास की घटना हो चुकी थी। जिसकी सूचना बैतूल पुलिस को दी गई थी। बावजूद इसके पुलिस ने ना तो इस इलाके में गश्त का कोई प्रबंध किया और ना ही सुरक्षा के कोई बंदोबस्त किए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...