Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ब्‍लॉग ने अभिव्‍यक्ति को सशक्‍त बना दिया है

दुनिया के सामने अपनी आवाज पहुंचाने के लिए आज के समय में ब्लॉग से बेहतर माध्यम कुछ भी नहीं है। ब्लॉग ने हमे पहचान देने के साथ ही हमारे सामाजिक दायरे को भी बढ़ाया है। पत्रकारिता के छात्रों के लिए ब्लॉग और भी महत्वपूर्ण हो जाता हैं। उक्त बातें जौनपुर ब्लागर्स एसोसिएशन ब्लॉग के संचालक एवं वेब पत्रकार एसएम मासूम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही।

दुनिया के सामने अपनी आवाज पहुंचाने के लिए आज के समय में ब्लॉग से बेहतर माध्यम कुछ भी नहीं है। ब्लॉग ने हमे पहचान देने के साथ ही हमारे सामाजिक दायरे को भी बढ़ाया है। पत्रकारिता के छात्रों के लिए ब्लॉग और भी महत्वपूर्ण हो जाता हैं। उक्त बातें जौनपुर ब्लागर्स एसोसिएशन ब्लॉग के संचालक एवं वेब पत्रकार एसएम मासूम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि ब्लॉग पर हमे अपने दिल की बात लिखने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। साथ ही तथ्यों का भी ध्यान रखना चाहिए। नया करने की कोशिश करनी चाहिए उससे ब्लॉग जगत में अपनी अलग पहचान बनती हैं। कार्यशाला में एफआईएमटी दिल्ली के सहायक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दौर पत्रकारिता के संबंध में दूसरे आपातकाल का बोध कराता है। ऐसे में एक वैकल्पिक पत्रकारिता के रुप में ब्लॉग ही हमारे सामने सबसे सुलभ विकल्प के रुप में मौजूद है।

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रामजी लाल ने कहा कि इंटरनेट आज हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। इसमें उपलब्ध ब्लॉग जैसी सुविधाओं ने हमारी अभिव्यक्ति को और सशक्त बनाया है। डा.मनोज मिश्र ने कहा कि ब्लॉग के जरिये हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं अनछुए पहलुओ को दुनिया के साथ साझा करने में मदद मिलती है। इसके लिए निरंतर लेखन होना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक प्राध्यापक दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि मीडिया के लिए ब्लॉग आज खबरों का खजाना हो गया हैं। आम से लेकर खास आदमी का ब्लॉग खबरों में नज़र आना सुबह संकेत हैं। अब धीरे-धीरे लोगों को ब्लॉग का महत्व समझ में आने लगा हैं। कार्यक्रम का संचालन डा. अवध बिहारी सिंह ने किया। इस अवसर पर पत्रकार आरिफ हुसैनी, जावेद अहमद, प्रभात सिन्हा समेत  तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...