Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मराठी में अखबार निकालेगा भास्कर समूह

मुंबई स्टाक एक्सचेंज को आज डीबी कार्प लिमिटेड ने दो लाइन की सूचना दी कि कंपनी अब मराठी भाषा में महाराष्ट्र में विस्तार करते हुए अखबार के प्रकाशन की तैयारी कर रही है. इस एनाउंसमेंट के बाद माना जा रहा है कि भास्कर प्रबंधन जल्द ही महाराष्ट्र में पांव पसारने वाला है. डीबी कार्प की तरफ से हिंदी में दैनिक भास्कर अखबार कई हिंदीभाषी प्रदेशों से प्रकाशित किया जाता है. इसके अलावा गुजराती में दिव्य भास्कर गुजरात के कई शहरों से प्रकाशित किया जा रहा है.

मुंबई स्टाक एक्सचेंज को आज डीबी कार्प लिमिटेड ने दो लाइन की सूचना दी कि कंपनी अब मराठी भाषा में महाराष्ट्र में विस्तार करते हुए अखबार के प्रकाशन की तैयारी कर रही है. इस एनाउंसमेंट के बाद माना जा रहा है कि भास्कर प्रबंधन जल्द ही महाराष्ट्र में पांव पसारने वाला है. डीबी कार्प की तरफ से हिंदी में दैनिक भास्कर अखबार कई हिंदीभाषी प्रदेशों से प्रकाशित किया जाता है. इसके अलावा गुजराती में दिव्य भास्कर गुजरात के कई शहरों से प्रकाशित किया जा रहा है.

वहीं अंग्रेजी में मुंबई व कई अन्य शहरों में डीएनए नामक अखबार जी ग्रुप की साझीदारी में प्रकाशित किया जा रहा है. मराठी भाषा में अखबार प्रकाशित करने के बाद डीबी कार्प इस मामले में कई अन्य हिंदी अखबारों की कंपनियों से आगे निकल जाएगा कि वह एक साथ चार भाषाओं में अखबार निकाल रहा है. प्रसार के मामले में देश के नंबर वन अखबार दैनिक जागरण को प्रकाशित करने वाली कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड अभी हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में पांव नहीं पसार पाई है.

उर्दू अखबार इंकलाब के टेकओवर के बाद उर्दू हिंदी के अलावा उर्दू का भी प्रवेश इस ग्रुप में हो गया है. अंग्रेजी में छिटपुट किस्म के प्रोडक्ट निकाले जाते हैं, कोई बड़े पैमाने पर प्रसारित अंग्रेजी अखबार जागरण समूह के पास नहीं है. इसके अलावा गुजराती व मराठी में भी यह समूह नहीं है. फिलहाल डीबी कार्प ने अपने तेवर व विस्तार के जरिए दूसरे मीडिया समूहों में हड़कंप मचा रखा है. डीबी कार्प ने कंटेंट पर बहुत जोर दिया है और इसी के कारण कुछ दिनों पहले दैनिक भास्कर के लेआउट, कंटेंट आदि को काफी मजबूत किया गया है.

संडे के दिन खासतौर पर दैनिक भास्कर अलग तरह का कंटेंट अपने पाठकों को देता है जो दूसरे अखबार फिलहाल दे पाने में सफल नहीं है. कह सकते हैं कि कंटेंट के मामले में भास्कर ने दूसरे अखबारों को पीछे कर रखा है. तमाम तरह के विवादों, आरोपों के बावजूद डीबी कार्प के कर्ताधर्ता देश का नंबर वन मीडिया हाउस बनने के अपने मिशन की ओर लगातार व तेजी से अग्रसर हैं. ऐसे में दूसरे मीडिया प्लेयरों में बेचैनी स्वाभाविक है. महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश जहां देश की आर्थिक राजधानी मुंबई है, में मराठी में अखबार निकालकर डीबी कार्प उस तबको पर पकड़ बनाना चाहता है जो आर्थिक रूप से काफी समृद्ध और निर्णायक है. बीएसई में डीबी कार्प की तरफ से दायर की गई सूचना इस प्रकार है….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rakesh Nigam

    February 3, 2011 at 4:00 pm

    I look it at the counter strategy of Bhaskar to keep Lokmat focussed in Maharastra only,which has announced that it will get into Madhya Pradesh post IPO, The second reason could be that maharastra market is very fregmented wherein no newspaper can claim as No.1 in totality. e.g. Mumbai driven by Loksatta/Maharastra Times, Pune by Sakaal, Nagpur by Lokmat, Kolhapur by Pudhari etc. so to get intos such markets where no clear market leader is. Bhaskar can be settled soon once it spreads its wings in complete Maharastra. Third reason could be that most of the markets in Maharastra are monopolised. viz Nasik, Aurangabad, Kolhapur , Nagpur etc.Bhaskar has always delivered good in breaking the monopoly. Comptetion always increases the market and enhances the value to its readers.
    C
    My Best wishes to Bhaskar group.

  2. Sachin

    February 4, 2011 at 7:13 am

    Best of luck and my best wishes to DB Corp

  3. Sachin

    February 4, 2011 at 11:37 am

    Best wishes to Marathi Bhaskar and DBCL.

  4. surinder singh

    February 4, 2011 at 2:56 pm

    mujhe sunkar bahoot khushi ho rahi hai ki bhaskar parivar marathi mein bhi akhbar launch kar rahen mein apne diloon jaan se bhaskar management ko subkamnayen deta hoon aur ye vinti karta hoon ki jis tarah marathi mein akhbar chhapne ke soch rahe hai saath hi saath aap punjab ki tarf bhi thoda dhayan de yahan do local punjabi paper ne gadar machaya hua hai unki paith bani hui hai jagran wale bhi yahan apne paaon pasarne ke liye jor laga rahey waise jo bhi pehle yahan punjabi akhbar launch karta hai ushe bahoot faida hoga islye bhaskar management ko haath jor kar vinti hai marathi ke saath saath punjabi akhbar launching ki bhi soche
    ek baar meri aur se bhaskar parivar ko marathi akhbar launching ki souch ke liye unhe adv mein bhadaiyan
    ap ka subchintak ek pathak

  5. pankaj sharma

    February 7, 2011 at 2:28 pm

    bhaskar {marathi} che maharashtrat swagat aahe..

  6. Tukram Godse

    February 26, 2011 at 5:05 pm

    Day One Number One To Hoga

    Jai Maharashtra

  7. ATUL SHAH

    March 12, 2011 at 8:31 am

    divya marathi ka historical city Aurangabad me swagat hai.i m also read your gujrati daily divya bhashkar i like.if any copretion reqvierd pl give me a chance.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...