Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

मीडियाकर्मी को घसीटते हुए थाने ले गया सिपाही

नागपुर. बर्डी थाने में पदास्थापित एक नायक सिपाही की दबंगई सोमवार को उस वक्त देखने को मिली, जब एक मीडियाकर्मी को घसीटते हुए वह थाने ले गया और थाने में शर्ट उतारकर दबंगई का प्रदर्शन करने लगा। वाक्या कुछ इस प्रकार है- एक स्थानीय टीवी चैनल का कैमरामैन गिरीश सोमवार को बर्डी थाने के सामने हुई दुर्घटना को कवर करने गया था। दुर्घटना में छात्रा शरवरी सोनारे घायल हुई है। एक महिला सिपाही ने शरवरी के बैग की तलाशी ली, तो उसके कॉलेज का पहचान पत्र मिला।

नागपुर. बर्डी थाने में पदास्थापित एक नायक सिपाही की दबंगई सोमवार को उस वक्त देखने को मिली, जब एक मीडियाकर्मी को घसीटते हुए वह थाने ले गया और थाने में शर्ट उतारकर दबंगई का प्रदर्शन करने लगा। वाक्या कुछ इस प्रकार है- एक स्थानीय टीवी चैनल का कैमरामैन गिरीश सोमवार को बर्डी थाने के सामने हुई दुर्घटना को कवर करने गया था। दुर्घटना में छात्रा शरवरी सोनारे घायल हुई है। एक महिला सिपाही ने शरवरी के बैग की तलाशी ली, तो उसके कॉलेज का पहचान पत्र मिला।

पत्र पर लगी फोटो को कैमरे में लेने के लिए गिरीश ने महिला सिपाही को छात्रा का पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों में थोड़ी बहुत नोंक-झोंक भी हुई। उसी समय नायक सिपाही शेषराव पवार ने गिरीश का कैमरा छीनते हुए उससे हाथापाई की व उसे घसीटते हुए थाने ले गया। इस घटना को वहां पर मौजूद अन्य अखबारकर्मी व राहगीरों ने भी देखा। सिपाही शेषराव पवार की दबंगई यह पर खत्म नहीं हुई, थाने पहुंचकर उसने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ही शर्ट उतारा व गिरीश समेत अन्य मीडियाकर्मियों को ललकारते हुए देख लेने की धमकी देने लगा।

मामले को बिगड़ता देख सिपाही शेषराव ने अपने वर्दी पर लगी नेम प्लेट निकालकर जेब में छुपा ली थी। पूछे जाने पर कहा- नेम प्लेट कई गिर गई है। यही नहीं बटन टूटने से शर्ट निकालने की झूठी जानकारी उसने एसीपी धरमशी व पीआई जाधव को दी थी। भाजपा नेता विकास कुंभारे ने दबंग सिपाही को निलंबित करने की मांग की है। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. manu dev

    September 29, 2011 at 6:03 am

    नागपुर पुलिस को संतरा खाने से फुर्सत ही नहीं मिलती…….और हर मेट्रो सिटी की मीडिया की यही कहानी है की हर कोई पीट देता है ये तो था पुलिस वाला………..आपने हमने ये कभी सोचा है की किसी भी शहर मे मीडिया क्यों पीट रही है उसका मूल कारण है मीडिया की अनेकता ……………जब तक हर शहर मे एक नहीं होगी तब तक ऐसे हमले होते रहेंगे मीडिया पर…………..जागो मीडिया जागो………….

  2. jai

    September 29, 2011 at 4:22 pm

    गलती सिर्फ पुलिस की नहीं है. मीडिया वालो को भी अपना व्यवहार सुधारना चाहिए. दबंगई तो कैमेरामन भी करते हैं.

  3. patrakar manoj soni

    October 29, 2011 at 7:02 pm

    police ko apni harkato se baZ aana chahiye. press ke upar aaye din ho rahe hamle se samast meadia walo ko aab to jagjana chahiye.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...