Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मीडिया शोध पत्रिका के रूप में प्रकाशित होगा समागम

मीडिया पर एकाग्र मासिक पत्रिका समागम का प्रकाशन अब शोध पत्रिका के रूप में किया जाएगा। यह शोध पत्रिका द्विभाषी होगी। इस आशय की जानकारी समागम के सम्पादक मनोज कुमार ने दी। मीडिया का विस्तार हो रहा है और मीडिया शोध का कैनवास भी बड़ा हुआ है किन्तु शोध पत्रिकाओं का प्रकाशन अभी भी नगण्य है। इस कमी को पूरा करने की दृष्टि से एक विनम्र प्रयास विगत दस वर्षों से प्रकाशित हो रही मीडिया पर एकाग्र मासिक पत्रिका समागम करने जा रहा है। पत्रिका का जनवरी 2011 का अंक महात्मा गांधी की पत्रकारिता पर केन्द्रित है।

मीडिया पर एकाग्र मासिक पत्रिका समागम का प्रकाशन अब शोध पत्रिका के रूप में किया जाएगा। यह शोध पत्रिका द्विभाषी होगी। इस आशय की जानकारी समागम के सम्पादक मनोज कुमार ने दी। मीडिया का विस्तार हो रहा है और मीडिया शोध का कैनवास भी बड़ा हुआ है किन्तु शोध पत्रिकाओं का प्रकाशन अभी भी नगण्य है। इस कमी को पूरा करने की दृष्टि से एक विनम्र प्रयास विगत दस वर्षों से प्रकाशित हो रही मीडिया पर एकाग्र मासिक पत्रिका समागम करने जा रहा है। पत्रिका का जनवरी 2011 का अंक महात्मा गांधी की पत्रकारिता पर केन्द्रित है।

भोपाल से प्रकाशित मीडिया पर एकाग्र मासिक पत्रिका समागम का सफर जनवरी 2010 में दस वर्ष पूरे कर फरवरी दो हजार ग्यारह में पत्रिका ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश करेगी। अपने सफर के दस वर्ष के अनुभव को विस्तार देने तथा मीडिया में शोध प्रकाशन की जरूरत की पूर्ति करने की दृष्टि से समागम का प्रकाशन मीडिया की शोध पत्रिका के रूप में होगा। उन्होंने मीडिया में शोध कर रहे साथियों से प्रकाशन सामग्री भेजने का आग्रह किया है।

यह भी जानकारी दी गई है कि समागम के फरवरी अंक से कुछ पन्ने सिनेमा पर भी होंगे। सिनेमा में गंभीर लेखन को बढ़ावा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश फिल्म विकास निगम ने पटककथा नामक पत्रिका का प्रकाशन किया था। निगम के बंद हो जाने के साथ ही फिल्म मीडिया की गंभीर पत्रिका पटकथा का प्रकाशन भी बंद हो गया। पटकथा की तर्ज पर समागम में सिनेमा पर सामग्री दी जाएगी। समागम को शोध पत्रिका के रूप में विकसित करने के साथ ही पत्रिका के पृष्ठों में वृद्धि करने की भी योजना है।

शोध आलेख भेजने के लिये डाक का पता है सम्पादक समागम, 3, जूनियर एमआईजी, अंकुर कॉलोनी, शिवाजीनगर, भोपाल-16 अथवा [email protected] मेल भी किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Aditya shukla

    January 16, 2011 at 8:01 am

    आशा करता हूँ कि भारत मेँ पत्रकारिता शोध मेँ पत्रिका नई इबारत लिखेगी ।

  2. Shiv kumar

    January 13, 2011 at 7:38 pm

    It is good for professional journolist and Editor. Shiv kumar, sub editor in daily news paper Jag Bani in Jalandhar. thanx—–9988376991

  3. dilip yadav

    January 13, 2011 at 9:35 am

    anutha prayas he’ bahut logon ko disha dega’

  4. umesh shukla

    January 13, 2011 at 9:27 am

    Very good…I hope Samgam will prove good plateform for Researcher.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...