Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

यकीन नहीं हो रहा प्रणयजी का यूं चले जाना

: दिल के सच्‍चे आदमी को दिल ने ही धोखा दिया : सुबह अपने कमरे पर बैठा था,  फोन आया तो हालचाल पूछने की स्वाभाविक प्रवृत्ति के अनुसार मैंने पूछा क्या हाल है भाई…उधर से आवाज आई कि यार बुरी ख़बर है… बुरी ख़बर मीडियाकर्मियों में आमतौर किसी के इस्तीफे के रुप में ही होती है… क्योंकि मीडिया में बुरी खबर को देखने का नजरिया अलग होता है… फोन करने वाले मित्र आशीष ने बताया कि प्रणय मोहन नहीं रहे… यकीन नहीं होने के कारण तीन बार पूछना पड़ा कौन नहीं रहा.

: दिल के सच्‍चे आदमी को दिल ने ही धोखा दिया : सुबह अपने कमरे पर बैठा था,  फोन आया तो हालचाल पूछने की स्वाभाविक प्रवृत्ति के अनुसार मैंने पूछा क्या हाल है भाई…उधर से आवाज आई कि यार बुरी ख़बर है… बुरी ख़बर मीडियाकर्मियों में आमतौर किसी के इस्तीफे के रुप में ही होती है… क्योंकि मीडिया में बुरी खबर को देखने का नजरिया अलग होता है… फोन करने वाले मित्र आशीष ने बताया कि प्रणय मोहन नहीं रहे… यकीन नहीं होने के कारण तीन बार पूछना पड़ा कौन नहीं रहा.

खैर… दिल तब भी यकीन करने को राज़ी नहीं था न अब भी है… प्रणय मोहन जी यूं तो ईटीवी में मेरे सीनियर थे… मगर उन्हें ये तमगा कोई ख़ास पसंद नहीं था… इसीलिए किसी एक के न होकर सबके थे… चूंकि उनकी उम्र ज्यादा थी तो वो बड़े भाई की भूमिका में थे… पर उनका व्यवहार हमेशा उस छोटे भाई की तरह था… जिसके ऊपर कोई कुछ भी न्यौछावर कर दे… बल्कि कभी कभार उसी तरह की ज़िद ठान लेते थे… उनको कभी कभार उनकी उम्र के साथ के लोग उन्‍हें समझाया भी करते… कि ये सब तुमसे छोटे है दूरी बनाकर रखो….मगर प्रणय जी छोटे लोगों को बताकर हंसने लगते.

ऑफिस में बैठे- बैठे अचानक यूपी डेस्क की पूरी रील घूम गई और याद करने की कोशिश की आख़िर कब प्रणय जी तनाव में दिखे… मगर मुझे याद नहीं आया जो भी चेहरा याद आया हंसता हुआ ही आया… प्रणय जी वो शख्सियत थे कि जो शब्द मुंह से निकाल दें वही प्रचलन में आ जाता था… अनजाने आदमी के दुख में भी प्रणय मोहन पहुंच कर इंसानियत का फर्ज अदा करते थे… ऑफिस की राजनीति में प्रणय मोहन का रोल सोमनाथ चटर्जी की तरह ही था… प्यार से बेटी को चिड़िया बुलाने वाले प्रणय जी अगर घर पर बात करते थे एक दफा किसी न किसी की बात चिड़िया से बात ज़रूर कराते थे… प्रणय जी का पेट वर्ड था डीफीट,  अगर किसी को रोकना हो तो यही बोलते कि क्या बे कहां डीफीट दे रहे हो… मगर अफसोस कि मौत को नहीं बोल पाए… प्रणय जी दिल नहीं मान रहा कि आप डीफीट दे गए… अलविदा प्रणय सर.

अरविन्द पाण्डेय

ईटीवी, राजस्थान

जयपुर डेस्क

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. भास्कर मिश्र

    April 25, 2011 at 1:48 pm

    सबको डीफीट से बचाने वाला व्यक्ति डीफीट देकर बहुत दूर चला गया.अब न तो कोई डीफीट कहने वाला है और न डीफीट सुधारने वाला,दरअसल प्रणय जी के नाम के साथ मोहन भी जुड़ा था,इसलिये महाठगनी मौत ने प्रणय से प्रणय कर ली,प्रणय के बारे जितना लिखा और बोला जाये बहुत कम है.मैने अपना दोस्त भाई और सीनियर खो दिया,वह भी किस्तों में नहीं एक साथ,अरविंद तुमने जो लिखा वह सौ टका सही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...