Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

”यही क्रांति है, इसे कभी खत्‍म नहीं होना चाहिए”

सेलफोन पर बजती मृदंग की धुन इस बार कुछ देर तक बजी,”भाभी प्रणाम मैं आवेश कैसे हैं सर”? भैया… जैसे मैंने उनकी आँखों में रूके आंसुओं के सैलाब के आगे खड़ी दीवार को तोड़ दिया, मैं उन बदकिस्मतों में था जिन्हें आलोक सर के कैंसर होने का सबसे पहले पता चला. वो मेरे लिए मेरे गुरु ही नहीं पिता सरीखे मेरे बड़े भाई थे. वो भाई जो मुझे जितना डांट लगाता था उससे कहीं ज्यादा प्रेम करता था.

सेलफोन पर बजती मृदंग की धुन इस बार कुछ देर तक बजी,”भाभी प्रणाम मैं आवेश कैसे हैं सर”? भैया… जैसे मैंने उनकी आँखों में रूके आंसुओं के सैलाब के आगे खड़ी दीवार को तोड़ दिया, मैं उन बदकिस्मतों में था जिन्हें आलोक सर के कैंसर होने का सबसे पहले पता चला. वो मेरे लिए मेरे गुरु ही नहीं पिता सरीखे मेरे बड़े भाई थे. वो भाई जो मुझे जितना डांट लगाता था उससे कहीं ज्यादा प्रेम करता था.

सुप्रिया भाभी के लिए ये जानकारी असह्य थी, लेकिन वो आलोक सर के आत्मबल को जानती थीं और उनके मित्रों को भी पहचानती थी, इसलिए उम्मीद को उन्होंने जिन्दा रखा था कि शायद एक बार फिल आलोक अपवाद साबित हों, मगर मौत आ गयी. हिंदी पत्रकारिता का सबसे रंगबाज पत्रकार रंगों के बीच हमें छोड़ कर चला गया. लेकिन आलोक तोमर हिंदी पत्रकारिता के इस घोर कलयुग में वो एक अपवाद के रूप में हमेशा जिन्दा रहेंगे. ये बात दीगर है कि हम जैसों के लिए आसमान अधूरा ही रहेगा. जब तक वो थे हर एक पल एहसास था कि हम जहाँ भी हैं, जैसे भी हैं, जो कुछ लिख-पढ़ रहे हैं आलोक सर देख रहे होंगे. मन में एक भय हमेशा रहता था, जो अक्सर कलम को रास्ता भटकने से रोकता था. कुछ ही दिन तो हुए, विस्फोट में छपी मेरी एक रिपोर्ट के बाद उनका मेल आया. सिर्फ दो शब्द थे- “ये हमें क्यूँ नहीं भेजा गया.” मैं निरुत्‍तर था. इन शब्दों में अपनेपन के साथ एक अधिकारबोध था. मैं समझ रहा था कि इस अधिकारबोध को खारिज करने की नाकाम कोशिशें कर रहा हूँ.

आलोक तोमर की सबसे बड़ी खासियत उनका संवेदनशील होना था. मेरे साथ-साथ जो भी लोग उन्हें नक्सलवाद और राज्य विरोधी हिंसा के खिलाफ कड़वाहट भरी भाषा के इस्तेमालको लेकर आलोचना करते थे, वो ये नहीं जानते थे कि उनके दिल में देश के दलितों आदिवासी, गिरिजनों के लिए भरा प्रेम शायद हम सबसे ज्यादा है. सैकड़ों बार ऐसा हुआ जब उन्होंने उत्तर प्रदेश में चल रहे पूंजीवादी शोषण के खिलाफ मुझे लिखने को कहा. देश भर के मजदूर आन्दोलनों को भी उन्होंने बेहद करीब से जाना और समझा, मगर आलोक के शब्दकोष में राज्य विरोधी हिंसा की कोई जगह नहीं थी. वो व्यवस्था विरोधी क्रांति में विश्वास रखते थे. एक बार की बात है, यूपी में एक बदनाम सांसद की पिटाई की खबर जब मैंने उन्हें भेजी, तब उन्होंने पलट कर जवाब दिया “आवेश, यही क्रांति है, जनांदोलनों और जन्क्रान्तियों से ही हमारा कल निर्धारित होगा, इसे कभी ख़त्म नहीं होना चाहिए.

अभी छह महीने पहले की बात है. आलोक सर के बेहद करीबी अम्बरीश कुमार से कुछ एक बातों को लेकर मेरा मन खट्टा रहा. यकीन मानिए मैंने भी अपनी बुद्धि के हिसाब से ये निर्णय ले लिया कि वो अम्बरीश भाई का पक्ष ले रहे हैं, शायद उन्हें जैसे मेरे मन की  बातों का एहसास था. एक रोज जब मैंने उन्हें फोन किया उन्होंने तुरंत कहा, “कभी आलोचनों से घबराते नहीं हैं, आलोचनाएँ आत्म मीमांसा का अवसर देती हैं, लेकिन ये याद रखो कभी किसी की जबरिया आलोचना नहीं करते.” उनका कहना था कि अगले ही पल सब कुछ बदल गया. मुझे एहसास था मैं कुछ एक जगहों पर सीमाओं का उल्लंघन कर रहा था. मेरे मन की सारी खटास दूर हो चुकी थी.

आलोक सर के जाने के बाद जो सबसे बड़ा संकट है वो वेब मीडिया के लिए हैं. आज वेब पर जो खबरिया पोर्टलों के एक बड़ी सीरिज नजर आती है, वो आलोक तोमर की वजह से ही परिपक्व हो सकी. डेटलाइन इंडिया अन्य संचार माध्यमों से बिल्‍कुल अलग सूचनाओं को ख़बरों में तब्दील करने की एक बड़ी प्रयोगशाला बन गया. आलोक सर वो थे जिन्हें माध्यमों की जरुरत नहीं थी. माध्यमों को उनकी जरुरत थी. वो उनमें से थे कि उनसे अगर आप सब कुछ छीन लेंगे तो वो दीवारों पर नहीं तो हथेलियों पर ही खबर लिख कर छाप देंगे. हिंदी वेब मीडिया ने उन्हें स्वेच्छिक तौर पर अपना लीडर मान लिया था, अगर वो रहते तो निस्संदेह हम सबके लिए कल आसान होता. स्मृतियाँ अब भी साँसें ले रही है और हमेशा लेती रहेंगी, मगर सच कहूँ तो इंतजार रहेगा कि फिर मेरे फोन की घंटी बजे और मैं सुन सकूँ “कैसे हो आवेश?”

लेखक आवेश पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Ajit Singh

    March 21, 2011 at 7:39 pm

    आज पहली बार किसी ऐसे के जाने पर तकलीफ हुई जिससे न कभी मिला न कभी बातचीत हुई, व्यक्तिगत रूप से न तो कभी जाना , हा उनके लिखे शब्द सीधे दिल में उतरते थे, उनका निर्भीक तरीका, सर्व ग्राह्य शब्द और एक ठोस रचना, अब शायद कभी पढने को न मिले , अभी कुछ ही महीनो से datelineindiaA को पढना शुरू किया था और भारत से दूर परिस में सुबह की शुरुआत उसी से होने लगी…दिल रो रहा है, और कुछ चीजो का अफ़सोस ताउम्र रहेगा, ये उनमे से एक है….अलोक जी को भगवान् स्वर्ग के साथ सबके दिल में जगह और उनके परिवार और हम जैसे क्झाहने वालो को इस असीम दुःख से निपटने की शक्ति दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...