
: देवघर में प्रभात खबर की पहल : हर धर्म के लोगों ने किया रक्तदान : प्रभात खबर, देवघर संस्करण ने अयोध्या विवाद पर फैसला आने के ठीक एक दिन पहले व शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद संथाल परगना के सबसे बड़ा रक्तदान शिविर का आयोजन किया.
इस शिविर में ५५ यूनिट रक्त संग्रह किया गया. यह अपने आप में रिकार्ड है. देवघर में पहली बार किसी अखबार ने इस तरह का आयोजन किया. शिविर में स्थानीय संपादक संजय मिश्र व उनकी पत्नी पुनीता ने भी रक्तदान किया. यह बहुत ही अनूठा कार्यक्रम था, क्योंकि संपादकीय के साथियों ने अपने वर्क स्टेशन पर ही रक्तदान किया. इस अनूठे शिविर को देखने देवघर के उपायुक्त एमआर मीणा, झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक प्रदीप यादव भी आये. इस आयोजन से प्रभावित होकर प्रदीप यादव ने भी रक्तदान किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान सबका खून एक-सा होता है. सभी धर्मों के लोगों ने यहां खून दिया है. यही संदेश लोगों में जाना चाहिए कि हर आदमी एक है, भले जाति धर्म अलग हो. इसलिए मानव को कभी किसी मानव का शत्रु नहीं बनना चाहिए.












jitendraksingh
September 30, 2010 at 3:34 am
प्रभात खबर देवघर संस्करण के स्थानीय संपादक संजय मिश्र की सकारात्मक सोच का ही नतीजा है की इतनी बड़ी संख्या में लोगो ने रक्त दान किया. इसके लिए संजय सर को ढेरो बधाई………
varun roy
September 30, 2010 at 10:48 am
प्रभात खबर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एक शानदार पहल है जिसे
आगे भी जारी रखने की जरूरत है क्योंकि देवघर में इसकी जरूरत बहुत
दिनों से महसूस की जा रही थी . देवघर के सभी पत्रकारों को मिलकर
नियमित रूप से ऐसे शिविरों का आयोजन करना चाहिए. बहरहाल
सम्पादक सहित प्रभात खबर के सभी लोगों और रक्तदान करने वाले
अन्य महानुभावों को हार्दिक बधाई .
Dp singh
September 30, 2010 at 8:14 pm
sanjay mishra se ummendh hai age bhi isi tarah ka sakaraatmak ayojan karte rahege .
rajneesh kumar tripathi
October 6, 2010 at 6:05 pm
sanjay ji umeed hai ki is tarah aage bhi hota rahega