दैनिक भास्कर, रांची से रमेंद्र नाथ झा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर थे. बताया जा रहा है उन्होंने पत्रकारिता को ही अलविदा कह दिया है. अब वे अपने खुद के कार्य में लगेंगे. रमेंद्र इसके पहले काफी समय तक दैनिक जागरण को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
टाइम न्यूज से शालिनी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर थीं. इन्होंने अपनी नई पारी जीएनएन न्यूज चैनल के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. शालिनी ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी न्यूज चैनल हमार टीवी के साथ किया था. इसके बाद उन्हें नोएडा बुला लिया गया था. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे टाइम न्यूज के साथ जुड़ गई थीं.












kumar pradeep
March 10, 2011 at 10:06 am
शालिनी जी… आपको जीएनएन न्यूज ज्वाइन करने पर ढेरो बधाई….