राजस्थान पत्रिका, जोधपुर में उप संपादक महेन्द्र त्रिवेदी के पिता चिरंजीलाल श्रीमाली का नागौर में निधन हो गया. वो कुछ दिनों से बीमार थे. उनका इलाज चल रहा था. मंगलवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली. तमाम पत्रकार संगठनों ने श्रीमाली के निधन पर गहरा दुख जताया है. पत्रकारों ने उनके परिवार को ईश्वर से दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की है.
दैनिक भास्कर, बांसवाड़ा में कार्यरत पत्रकार गोविंद प्रसाद गुप्ता के पिता रामेश्वर प्रसाद गुप्ता का भी मंगलवार को असामयिक निधन हो गया. वे लगभग 62 वर्ष के थे. वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. उनका इलाज चल रहा था. सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में रहने वाले रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के निधन पर राजस्थान के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.











