बारहवें एनुअल राजीव गांधी ग्लोबल एक्सिलेंस अवार्ड 2011 की घोषणा कर दी गई है. इस बार का बेस्ट एडिटर महुआ के ग्रुप एडिटर न्यूज राणा यशवंत को चुना गया है. राणा यशवंत पिछले डेढ़ दशकों से टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. सौभाग्य मिथिला चैनल के बीके मलिक का चयन भी पुरस्कार के लिए किया गया है.
राजीव गांधी के जन्मदिवस पर पिछले बारह वर्षों से दिए जा रहे इस पुरस्कार के आयोजक मोहम्मद शमीम ने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए महुआ न्यूज के ग्रुप एडिटर राणा यशवंत को बेस्ट एडिटर चुना गया है. सौभाग्य मिथिला के बीके मलिक को बेस्ट जर्नलिस्ट के लिए चयनित किया गया है. शमीम ने बताया कि स्प्रिचुएलिटी के क्षेत्र में कल्की भगवान, शिक्षा के क्षेत्र में डा. सुधा सिंह चौहान, ब्यूरोक्रेसी में हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस जयप्रकाश सिंह तथा हरियाणा कैडर के आईपीएस आनंद मांडविया, सामाज सेवा के क्षेत्र से कांति कुमार जैन, स्पोर्टस के लिए सीआईएसएफ की नजमा बेगम को चयनित किया गया है.
बेस्ट एडिटर के लिए चयनित किए गए राणा यशवंत बीएचयू के छात्र रहे हैं. महुआ न्यूज के ग्रुप एडिटर बनने से पहले वे आजतक के आउटपुट हेड थे. लगभग आठ सालों तक आजतक के साथ रहे. राणा यशवंत उसके पहले जी न्यूज से भी काफी समय तक जुड़े रहे हैं. पुरस्कार कार्यक्रम आज शाम आईआईसी, मैक्समुलर रोड पर आयोजित किया जाएगा.












sanjay
August 20, 2011 at 8:18 pm
award ke liye ranaji ko badhai
rajnish chauhan
August 21, 2011 at 12:00 pm
Rana yashwant ji ko hardik badhaiyan..God make this achievement just a begning for his more bright future.
ashish gaur
August 21, 2011 at 5:59 pm
sir ji ko badhai
Radha Charan Shukla
August 21, 2011 at 6:40 pm
setting ke liye mubarakbad! aisa kya kar gujre ki ye award ???