हिंदुस्तान टाइम्स, बरेली से फोटोग्राफर रोहित जाट को हटा दिया गया है. उन्होंने अभी कहीं ज्वाइन नहीं किया है. एचटी, बरेली इस समय परेशानी से गुजर रहा है. प्रिंसिपल करेस्पांडेंट भावना बल के रिजाइन के बाद से ही अन्य लोगों पर प्रेशर बना हुआ था. रोहित जाट के जाने के बाद स्थिति और विषम हो गई है. खबर है कि भावना बल के बाद अंकित यादव के पूरा प्रेशर आ गया है.
जागरण, हलद्वानी से सुधांशु त्रिपाठी का तबादला बरेली के लिए कर दिया गया है. वे सब एडिटर के पोस्ट पर कार्यरत हैं. सुधांशु पिछले दो सालों से जागरण से जुड़े हुए हैं. छह साल के अपने करियर में सुधांशु एक पोर्टल चलाने के साथ राष्ट्रीय सहारा, गोरखपुर को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बताया जा रहा है कि उनके आग्रह पर उन्हें बरेली बुलाया गया है.
पत्रिका, इंदौर से राजू पाठक ने इस्तीफा दे दिया है. वे सर्कुलेशन विभाग में कार्यरत थे. पांच सालों से पत्रिका से जुड़े हुए थे. उन्होंने अपनी नई पारी दबंग दुनिया के साथ शुरू है. इसके पहले से दैनिक भास्कर को भी कई सालों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.











