Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

लोकसत्‍ता के संपादक कुमार केतकर को नोटिस

दापोली के सामाजिक कार्यकर्ता एन आर सिगवान ने लोकसत्‍ता के संपादक कुमार केतकर को कानूनी नोटिस भेजा है. सिगवान ने ये कानूनी नोटिस बीते 25 अक्‍टूबर के अंक में छपे संपादकीय के लिए भेजा गया है.‍ जिसमें केतकर ने पूरे हिन्‍दू समाज को आतंकवादी बताया था. और उन्‍होंने यह भी दावा किया था कि संघ परिवार के सदस्‍यों ने सफलतापूर्वक भारतीय पुलिस और न्‍यायपालिका में घुसपैठ की है.

दापोली के सामाजिक कार्यकर्ता एन आर सिगवान ने लोकसत्‍ता के संपादक कुमार केतकर को कानूनी नोटिस भेजा है. सिगवान ने ये कानूनी नोटिस बीते 25 अक्‍टूबर के अंक में छपे संपादकीय के लिए भेजा गया है.‍ जिसमें केतकर ने पूरे हिन्‍दू समाज को आतंकवादी बताया था. और उन्‍होंने यह भी दावा किया था कि संघ परिवार के सदस्‍यों ने सफलतापूर्वक भारतीय पुलिस और न्‍यायपालिका में घुसपैठ की है.

सिगवान द्वारा दी गई नोटिस में मांग की गई है कि केतकर तत्‍काल लाखों हिन्‍दुओं से माफी मांगें. जिनका लिंक उन्‍होंने आतंकवादी कृत्‍यों से जोड़ने का घिनौना काम किया है. इससे हिन्‍दू धर्म के अनुयायिकों का अपमान हुआ है.

इसके अलावा उन्‍होंने केतकर से संघ परिवार के उन सदस्‍यों के नामों की लिस्‍ट भी मांगी है, जिन्‍होंने भारतीय न्‍यायिक प्रणाली में घुसपैठ की है, जो भारतीय न्‍यायिक प्रणाली की तटस्‍थता के लिए खतरा बन सकते हैं. उन्‍होंने कहा है कि यदि केतकर उन्‍हें न्‍यायपालिका में सक्रिय संघ परिवार के सदस्‍यों की सूची उपलब्‍ध कराते हैं तो वे माननीय मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे और मांग करेंगे कि न्‍यायपालिका की निष्‍पक्ष और धर्मनिरपेक्ष ढांचा बनाये रखने के लिए संघ परिवार के इस सक्रिय सदस्‍यों को हटाया जाय.

लेकिन इस मामले में कुमार केतकर एन आर सिगवान की दोनों प्रमुख मांगों का पालन करने में विफल रहते हैं तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे. वे कोर्ट से कुमार केतकर और एक्‍सप्रेस समूह के सीईओ को हिन्‍दू समाज की भावना को ठेस पहुंचाने और भारतीय न्‍याय प्रणाली की छवि खराब करने के लिए कठोर से कठोर सजा देने की मांग करेंगे. सिगवान ने केतकर को माफी मांगने और संपादकीय में लगाये गए आरोप के समर्थन में सूची उपलब्‍ध कराने के लिए पन्‍द्रह दिन का समय दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...