वरिष्ठ पत्रकार व लेखक वेद प्रकाश मिश्रा ने भी आज समाज अखबार से इस्तीफा दे दिया है. आज समाज में पूर्व संपादक मधुकर उपाध्याय के नजदीकी माने जाने वाले श्री मिश्रा को जब नई टीम के लोगों ने निशाना बनाना शुरू किया तो इन्होंने इस्तीफा देना ही बेहतर समझा. वेद प्रकाश अपनी नई पारी जर्नलिस्ट टुडे नेटवर्क की सहायक कंपनी गंगा मीडिया सोल्यूशंस की शीघ्र लांच होने वाली पत्रिका आज की दिल्ली से शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें न्यूज को-आर्डिनेटर बनाया गया है. वे लेखकों और पत्रकारों से को-आर्डिनेशन करते हुए लेख और खबरों के चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे.
हिंदुस्तान, कौशांबी के सुपर स्ट्रिंगर अमरेश मिश्र को प्रबंधन ने इलाहाबाद बुला लिया है. यहां उन्हें सब एडिटर बना दिया गया है. अब वे क्राइम रिपोर्टिंग का जिम्मा संभालेंगे. वे योगेश यादव का स्थान लेंगे जिनका तबादला वाराणसी यूनिट में कर दिया गया है. इसी क्रम में इलाहाबाद से संजीव तिवारी को कानपुर भेजा जा रहा है.











