Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वो मर गए थे, अमर उजाला ने जिंदा कर दिया!

: दिवंगत नेता से भाषण कराया : दस वर्ष गुजर गया अमर उजाला को वाराणसी से प्रकाशित होते हुए। बावजूद इसके लगता है अमर उजाला अभी इस शहर से और इस शहर के नेताओं से पूरी तरह परिचित नहीं हो पाया है। शायद यही वजह है कि 17-18 साल पूर्व दिवंगत हुए एक कांग्रेसी नेता की मौजूदगी अमर उजाला ने एक कार्यक्रम के दौरान दिखायी। कांग्रेस पार्टी के 125वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेसी संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए थे।

: दिवंगत नेता से भाषण कराया : दस वर्ष गुजर गया अमर उजाला को वाराणसी से प्रकाशित होते हुए। बावजूद इसके लगता है अमर उजाला अभी इस शहर से और इस शहर के नेताओं से पूरी तरह परिचित नहीं हो पाया है। शायद यही वजह है कि 17-18 साल पूर्व दिवंगत हुए एक कांग्रेसी नेता की मौजूदगी अमर उजाला ने एक कार्यक्रम के दौरान दिखायी। कांग्रेस पार्टी के 125वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेसी संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए थे।

मुख्य कार्यक्रम मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ 28 दिसंबर को मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी वक्ताओं ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले 17 वर्ष पूर्व यानी 1994 में दिवंगत हुए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रहे चंद्रमोहन पांडेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी। इस कार्यक्रम का कवरेज अमर उजाला ने किया और कांग्रेसियों की फोटो के साथ खबर भी छापी। खबर का शीर्षक था-‘भारतीय राष्ट्र निर्माण का हथियार रही है कांग्रेस।’ यह खबर कुल दो पैरे में थी। प्रथम पैरा में कांग्रेस के योगदान की चर्चा की गयी थी जबकि दूसरे पैरा में उपस्थित लोगों का नाम गिनाया गया था।

लगभग दो-ढाई दर्जन नामों में सबसे पहला नाम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय का था और दूसरा नाम कार्यकारी अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव का था। इसके बाद वक्ताओं की लंबी फेहरिश्त दी गयी थी। इस खबर को पढ़कर कांग्रेसियों ने अपना सिर धुन लिया और टिप्पणी दी कि आज के अखबार मुर्दे से भी भाषण करा सकते हैं और जिंदे को दफन कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sahid pathan

    December 31, 2010 at 2:08 pm

    amur ujala ne varansi me jo kuch likha vo koi pahli bar nahi hua kanpur me bhi ek gungi mahil se uske pati ke suscid ke detel lekar chap chuke hai bjai bada akhbar hai kuch bhi kar sakta hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...