नव दुनिया, भोपाल से शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, भोपाल से शुरू की है. उन्हें सिटी डेस्क पर चीफ सब एडिटर बनाया गया है. इसके पहले वे राज एक्सप्रेस, भोपाल तथा दैनिक आज, वाराणसी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
पत्रिका, ग्वालियर से लोकेंद्र सिंह राजपूत का तबादला भोपाल के लिए हो गया है. वे ग्वालियर में सेकेंड डेस्क इंचार्ज की भूमिका में थे. लोकेंद्र ने भोपाल में सिटी डेस्क पर ज्वाइन किया है. वे इसके पहले ग्वालियर स्वेदश, नई दुनिया और दैनिक भास्कर को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.











