Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

श्रेष्‍ठ पत्रकारिता के लिए जेएन प्रसाद को सम्‍मानित किया गया

कैडिंड कम्युनिकेशन व केकेएन ग्रुप ने 20 फरवरी 2011 को कोलकाता के पार्क होटल में और दक्षिण चौबीस परगना जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कोलकाता के रोटरी सदन प्रेक्षागृह में 22 फरवरी 2011 को जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार जयनारायण प्रसाद को बेहतरीन पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया है। कैडिंड कम्युनिकेशन व केकेएन ग्रुप ने जनरल न्यूज (हिंदी) श्रेणी में जयनारायण प्रसाद (जनसत्ता) और संतोष सिंह (सन्मार्ग) को संयुक्त रूप से बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया, जबकि दक्षिण चौबीस परगना जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जयनारायण प्रसाद को एक्सीलेंस अवार्ड इन मीडिया के पुरस्कार से नवाजा है। दक्षिण चौबीस परगना जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कोलकाता प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रेमानंद घोष समेत 30 से ज्यादा पत्रकारों को सम्मानित किया।

कैडिंड कम्युनिकेशन व केकेएन ग्रुप ने 20 फरवरी 2011 को कोलकाता के पार्क होटल में और दक्षिण चौबीस परगना जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कोलकाता के रोटरी सदन प्रेक्षागृह में 22 फरवरी 2011 को जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार जयनारायण प्रसाद को बेहतरीन पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया है। कैडिंड कम्युनिकेशन व केकेएन ग्रुप ने जनरल न्यूज (हिंदी) श्रेणी में जयनारायण प्रसाद (जनसत्ता) और संतोष सिंह (सन्मार्ग) को संयुक्त रूप से बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया, जबकि दक्षिण चौबीस परगना जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जयनारायण प्रसाद को एक्सीलेंस अवार्ड इन मीडिया के पुरस्कार से नवाजा है। दक्षिण चौबीस परगना जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कोलकाता प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रेमानंद घोष समेत 30 से ज्यादा पत्रकारों को सम्मानित किया।

जयनारायण प्रसाद ने विगत 22 सालों से गंगासागर मेले की कवरेज की है। वहां 1995 में हुए सबसे बड़े व भयावह लांच हादसे को बड़ी संजीदगी से कवर किया था। तब से मेले का कवरेज लगातार करते आ रहे हैं और इन दिनों गंगासागर मेले पर एक खोजपरक पुस्तक लिख रहे हैं। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम और झारखंड में पत्रकारिता करने के बाद वे जनसत्ता, कोलकाता से 1991 से जुड़े हुए हैं। इन्होंने सिनेमा के क्षेत्र में दक्षता से लेखन किया है और पांच लघु फिल्मों का भी निर्देशन किया है। उन्होंने साप्ताहिक हिंदुस्तान, धर्मयुग, दिनमान, पराग और अवकाश जैसी उस समय की प्रतिष्ठित हिंदी पत्रिकाओं में भी लेखन किया है। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से हिंदी से एमए के बाद सिनेमा-निर्देशन में भी डिप्लोमा हासिल किया है।

कैडिंड कम्युनिकेशन के जिस कार्यक्रम में जयनारायण प्रसाद को सम्मानित किया गया उसी प्रोग्राम में हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी के अन्य पत्रकारों, छायाकारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडियन एक्सप्रेस और द स्टेट्समैन के पूर्व संपादक एस. निहाल सिंह को उनके जीवनभर के पत्रकारीय योगदान के लिए ‘लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सिंह को यह सम्मान देश के ख्यात छायाकार रघु राय ने दिया। इसमें फीचर श्रेणी (हिंदी) में अजय विद्यार्थी (प्रभात खबर) को सम्मानित किया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार शभ्रु नियोगी, छायाकार सुदीप्तो दास और खेल पत्रकार नीलेश भट्टाचार्य को भी सम्मानित किया गया। बांग्ला में एबीपी ग्रुप के गौतम भट्टाचार्य को दो श्रेणियों में सम्मानित किया गया। छायाकारों में हिंदुस्तान टाइम्स के शुभंकर चक्रवर्ती (न्यूज) और पीटीआई के अशोक भौमिक (खेल) में पुरस्कृत किया गया। हिंदुस्तान टाइम्स के ही शुभेंदु घोष (लाइफस्टाइल श्रेणी) को सम्मानित किया गया। बिजनेस श्रेणी में बिजनेस स्टैंडर्ड की पत्रकार नम्रता आचार्य और एबीपी के देवप्रिय सेनगुप्ता को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में सीएनएन-आईबीएन के सौगत मुखोपाध्याय को बेस्ट जर्नलिस्ट और न्यूज टाइम्स के आशीष राय को बेस्ट कैमरामैन का अवार्ड मिला। इस तरह, कुल 19 विभिन्न श्रेणियों में मीडिया जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार जयंत सरकार, मनोजीत मित्र और छायाकार सुब्रत पात्रनबीश के अलावा केकेएन ग्रुप के प्रमुख कौशिक नाथ खास तौर पर उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...