Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

श्‍मशान से दारूखाने पहुंचेगा सहारा!

राष्ट्रीय सहारा, वाराणसी का सिटी आफिस रामकटोरा में शिफ्ट होगा। इसका मासिक किराया 21 हजार तय किया गया है। सहारा का फिलहाल जो कार्यालय है वह हरिश्चंद्र श्मशान घाट के मोड़ पर है और सहारा कर्मियों का कहना है कि यह कार्यालय शहर से दूर है, इसलिए विज्ञप्ति आदि नहीं पहुंच पा रही है। इसलिए सहारा का सिटी आफिस रामकटोरा शिफ्ट होगा। मजे की बात यह कि जिस बिल्डिंग में सहारा का सिटी आफिस शिफ्ट हो रहा है उसके ठीक नीचे विदेशी दारु की दुकान है। इसे लेकर पूरे शहर में नयी नयी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मजाक में लोग यह भी कह रहे हैं कि गम गलत करना हो तो रामकटोरा के सहारा सिटी आफिस में चला जाएगा। समाचार देकर भड़ास भी दूर हो जाएगी और दारु गटककर गम भी गलत हो जाएगा। सहारा का सिटी आफिस जहां इन दिनों है वहां जगह की कमी भी है। ऐसे लगता है जैसे मुर्गी का दड़बा है। कंप्यूटर आदि भी कम है। एक आदमी काम खत्म करके उठता है तो दूसरा बैठता है तब जाकर संपादकीय का काम शुरू होता है। रामकटोरा आफिस शिफ्ट होने की खबर आने के बाद से ही नारा चल पड़ा है-नीचे दारु की दुकान ऊपर सहारा का मकान। साभार : पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. prince

    February 22, 2011 at 8:02 am

    maza ayega daru pi kr news likhne me..
    ex…… shara shri hamari salery kab denge… news paper main heading.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...