Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सरकार ने चैनलों को ‘समझाया’, अन्‍ना का लाइव टेलीकास्ट बंद

: अपडेटेड : केंद्र सरकार अन्‍ना हजारे और बाबा रामदेव से डर गई है. इसी कारण इनकी आवाज दबाने और इन्‍हें निपटाने के लिए गैर लोकतांत्रिक तरीके अपनाए जा रहे हैं. पहले लाठी डंडों के जरिए रामदेव के भक्तों को दिल्ली से भगाया, अब रामदेव व अन्ना की आवाज जनता तक न पहुंचने देने की तैयारी की गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को एक एडवायजरी भेज कर अन्‍ना हजारे और बाबा रामदेव के कार्यक्रमों की कवरेज में संयम बरतने की सलाह दी है.

: अपडेटेड : केंद्र सरकार अन्‍ना हजारे और बाबा रामदेव से डर गई है. इसी कारण इनकी आवाज दबाने और इन्‍हें निपटाने के लिए गैर लोकतांत्रिक तरीके अपनाए जा रहे हैं. पहले लाठी डंडों के जरिए रामदेव के भक्तों को दिल्ली से भगाया, अब रामदेव व अन्ना की आवाज जनता तक न पहुंचने देने की तैयारी की गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को एक एडवायजरी भेज कर अन्‍ना हजारे और बाबा रामदेव के कार्यक्रमों की कवरेज में संयम बरतने की सलाह दी है.

इस सलाह को एक तरह की धमकी माना जा रहा है. और, सलाह आते ही चैनल भी आज्ञाकारी होते दिखने लगे हैं. एडवाजयरी में तर्क दिया गया है कि बाबा और अन्ना के कार्यक्रमों की लाइव कवरेज से देश में अस्थिरता की स्थिति पैदा हो सकती है. दंगे व उपद्रव भड़क सकते हैं. कानून-व्‍यवस्‍था की समस्‍या पैदा हो सकती है. एडवायजरी मिलने के बाद ज्‍यादातर न्यूज चैनलों ने अन्‍ना के अनशन का लाइव खत्म कर दूसरे प्रोग्राम दिखाने लगे.

लगता है कि सचमुच में सरकार अन्‍ना हजार और बाबा रामदेव से इतनी डर गई है कि अब यह कोई भी अलोकतांत्रिक कदम उठाने को तैयार हो गई है. इसके मंत्री बौखलाए हुए हैं. आपातकाल जैसे हालात बनते चले जा रहे हैं. शांतिपूर्ण तरीके से सत्‍याग्रह कर रहे लोगों पर रात के अंधेरे में लाठियां और आंसू गैस के गोले बरसाए जाते हैं तो दिन के उजाले में मीडिया पर अघोषित प्रतिबंध लगाया जा रहा है. धंधेबाज मीडिया हाउस भी सरकारी इशारा होने के बाद डरे हुए लगते हैं. टाइम्स नाऊ तो लगातार दिखा रहा है अन्ना को लेकिन बाकी चैनलों ने लाइव कवरेज खत्म कर दिया. अब ये चैनल अन्ना और बाबा पर सिर्फ कुछ प्रोग्राम या पैकेज दिखाएंगे, दिन भर लाइव की परंपरा खत्म हो जाएगी. सूत्रों का कहना है कि सरकार इसलिए भी डरी है क्योंकि लाइव दिखाए जाने से बाबा व अन्ना को देशभर से जनसमर्थन मिल रहा है और यह जनसमर्थन कांग्रेस के खिलाफ है जिसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ पड़ सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. PRAMOD KAUSHIK, SARVOTTAM TIMES

    June 8, 2011 at 11:15 am

    Laanat hai aise patrakaron aur aisi patrakaarita par. Aaj ke media ke mathadheeson se aur ummid bhi kya ki ja sakati hai.Lekin sarkaar ke apane paap hi uski lutiya dobo denge. RAMLEELA maidan me loktantra ki hatya karne wali sarkaar ka ahankaar bhi ek din RAVAN AUR KANS ki tarah taar taar ho jayega.

  2. Ramanuj

    June 8, 2011 at 11:20 am

    Kar lo kar lo congressiyo jitna anyay kar sakte ho ….. Abki janta chup nahi baithne wali. Darasal adhiktar congressiyo ka hi kala dhan bahar k banko me jama hai . Dar isi liye rahe hai ye . Channel walo ki to pol pahle hi khul chuki .. Radia prakran me n 2G me. Darpok hai ye…
    Ramanuj

  3. kapil mishra

    June 8, 2011 at 11:24 am

    pls share the source of advisory, how to confirm it

  4. vinod mahajan

    June 8, 2011 at 11:39 am

    ha ha ha ha ha ha ye kyaaaaaaaaaaaaaaa hua sabkooooooooooooo

  5. vineet kumar

    June 8, 2011 at 12:21 pm

    same……..same indian media . nikamme sarkar se dar gya..>:(>:(>:(

  6. bhaskar

    June 8, 2011 at 12:36 pm

    सरकार अपनी कब्र खोद रही है..

  7. ratan

    June 8, 2011 at 12:42 pm

    यशवंत जी, पत्रकारिता से जुड़े हैं, लेकिन तथ्यों की पड़ताल की बगैर कोई बात आपके पोर्टल पर कैसे लिखा जा सकता है। आपने कहा कि तमाम चैनल्स ने अन्ना और रामदेव का प्रसारण रोक दिया है। शाम के पांच बजकर 40 मिनट हुए हैं, सीएनएनआईबीएन, न्यूज एक्स समते तमाम चैनलों पर सीधा प्रसारण जारी है। इसके पहले आजतक, जी न्यूज और आईबीएन 7 पर विधिवत सीधा प्रसारण चल रहा था। भड़ास की विश्वसनीयता बनी हुई है। साथ ही जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल यहां किया गया है, वो एक मीडिया के आलोचक के नाते शोभा नहीं देता।

  8. Roshan lal saini

    June 8, 2011 at 1:42 pm

    Ye To Chor ki dadi me tinke wali baat hai ….. aisa hi kuchh najar aa raha kender sarkar me …… iska matalab hai ab sarkar News Channalo kodhamki dekar apna bachav karnachahti hai …… jisse sarkar ki poul na khul sake or sarkar apne aap ko bharshtachar ki shreni sebacha sake ……..

  9. sanat singh

    June 8, 2011 at 2:06 pm

    Ufffffffffff…..tajjub ho raha hai abhi tak ek bhi comment nahi ! Kis-kis ki aawaj babaaegi ye sarkaar.Kahi aisa na ho ki aasman hi aag barsaana suru kar de inke gunaahon ko dekh kar……

  10. manish gupta

    June 8, 2011 at 2:37 pm

    sarkar kay anna and baba ka samna karne se katra rahi hai ? sarkar ki har hai 2 modo ko le kar ?pulice ke sadak per aa kar andolan karne se sarkar dhabara rah hi ..ki koe aur nayi muda le kar sadak pe na aa jaye ..jai hind

  11. Rajesh Kumar

    June 8, 2011 at 2:56 pm

    kahawat hai khasyani billi khamba noche. Yahi lokokti ko Cong. Sarkar charitarth kar rahi hai. chunki ANNA aur RAMDEO ne sarkar ki kamjor nas ko pakar liya hai. JAGROOK MEDIA ne bhi unka sath diya hai.SARKAR parat dar parat NANGI hoti ja rahi tabhi bokhlahat main media par pratibandh laga rahi. sayad congresee aaj bhi usi mugalat main hai ki unki KARTOOT desh ki janta nahi jan rahi.AB desh ki JANTA har CHEHARE ko PAHCHAN gayi media par partiband laga kar bhi cong. sarkar ko kuch hasil nahi hoga janta jag chuki hai.BIDESON main ADHIKANS KALADHAN congresiyon ka hi jama hai aur inke sarkar main hai BHARSTACHARIYON ki jamat hai.ISKA khamiyaja is sarkarko to bhugtna hai parega bale hai MEDIA par pratibhand hi kyon na laga de uske prasaran ko hi band kyon na kara de.(RAJESH KUMAR ,GIRIDIH ,JHARKHAND)

  12. andar ka khabari

    June 8, 2011 at 2:56 pm

    bhadas ki khabar bakwas. har channel par anna aur ramdev ki khabar daba key chal rahi hai or sab sarkar ko thok rahe hain.

  13. rajnish jha

    June 8, 2011 at 4:01 pm

    ये कांग्रेस नीत यूपीए की सरकार क्या पगला गई है…..पहले जंतर मंतर पर धारा 144 लगाई..और फर जब देखा कि अन्ना के साथ काफी संख्या में लोग आ रहे है तो लगता है और डर गई….पिछले दिनों की ये सारी घटनाएं तो यही कहती है कि ये सरका बौरा गई है..अब सही मायने में लगता है कि हमारे यहां इटली की बेटी सरकार चला रही है ना कि मनमोहन सिंह…सोनिया चाहती हैं कि वो भी अपनी सास की राह पर चलें और फिर से देश में एक बार और आपातकाल जैसा माहौल बना दे….एक अन्ना और एक बाबा ने सरकार की नींव हिलाकर रख दी जरा सोचिए अगर पूरा देश भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए खड़ा हो जाए तो ये सारे के सारे मंत्री और प्रधानमंत्री क्या इटली चले जाएंगे……अब भी चेत जाओ कांग्रेस और उसके हुक्मरान नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब जनता एक बार फिर से कहे–सिंहासन खाली करो कि जनता आती है…

  14. रिंकू सिंह

    June 8, 2011 at 5:29 pm

    यशवंत आप तो बड़े झूठे निकले,कांग्रेस से आप को नाराजगी है तो मत देना उसको वोट लेकिन तुम्हारी औकात नहीं है कि कांग्रेस को हरा सको।काम के समय दारू मत पिया करो।

  15. Sageer khaksar

    June 8, 2011 at 6:04 pm

    Vinash kale vipreet budhi,khuda kendr sarkar ko sad budhi de.

  16. kanhaiya khandelwal

    June 8, 2011 at 6:32 pm

    yashant ji aapka dhanyawad,
    aap itni bariki se baat hamare saamnee rakhte hai

  17. धीरेन्द्र

    June 8, 2011 at 6:56 pm

    बहुत गलत है..

  18. veer chauhan

    June 9, 2011 at 6:56 am

    त्राहीमाम्….त्राहीमाम्….त्राहीमाम्….!

  19. कमल शर्मा

    June 9, 2011 at 10:13 am

    टाइम्‍स नाऊ की पत्रकारिता को वैसे भी बाकी चैनल छू नहीं सकते।

  20. Rakesh Tiwari

    June 9, 2011 at 10:23 am

    bahut bahut dhanyabad yashwant jee, aapko news se ya bhi jaan paya ki upa gorv. kya kar rahi hai.

  21. sunil

    June 9, 2011 at 12:16 pm

    क्या कांग्रेस को पहले नहीं नजर आया की बाबा राम देव के पास गलत तरीके का पैसा है और गलत तरीके से जमीन हडपे हुए है है, लेकिन बाबा को अब नहीं डरना चाहिय बाबा रामदेव ने कांग्रेस के ताबूत में चार तारीख को अंतिम कील ठोक दी है, बाबा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है……

  22. antra tiwari

    June 10, 2011 at 5:09 am

    ndtv aur dd news ko chhod sabhi channals live telecast kar rahe the

  23. pradeep upadhyay

    June 10, 2011 at 6:37 am

    ye hamare desh ke ye hi vidmbna hai ke agar koi galat kaam karta hai to koi use kuch nahi kehta. lakin agar koi uska virodh kare to sab virodh karne wale ko pagal hi samjhte hai.
    or

    rahi baat media ke to har govt. us par kabjah karna chahte hai. lakin iske liye kaval sarkar doshi nahi hai jo isa sochte hai iske liye wo channel bhi utne hi doshi hai jo kuch pisso ke liye har khabar bechne ko tiyar rahti hai

  24. parveen chauhan

    June 10, 2011 at 1:26 pm

    कायदे मे पत्रकारो नही दबाया जा रहा ये तो सीधा सीधा लोकतंत्र पर प्रहार है क्या सरकार जब चाहेगी तब एसा कर देगी कतई नही हो सकता फिर भारत में पाकिस्तान मे फर्क क्या रह गया वहॉ भी जनता की आवाज को इसी तरह से दबाया जाता है ये तो कतई ब्रदास्त करने वाली बात नही है जनता को सडको पर बुलाने का सरकार खुद ही प्रस्ताव भेज रहा है क्या

  25. manoj band

    June 12, 2011 at 5:38 pm

    loktantra ka chutha stanba itana buzdil nikalega pata nahi tha
    jinako mahatma gandhiji ko dabaneka anubhav hai o to anna aur ramdevjiko to kabhi bhi daba sakate hai aur ye chaynal wale bhi to aajkal apane sath dalal leke baithe hai. abhi do din pahale IBN7pae ek show chal raha tha usame isa lag raha tha ki ye log congres ce paisa lekar ramdev ke bare me ulta sidha bol rahe hai unake sath ek media ka dalal bhi tha prabhu jo radiya tem me dalali karate huye pakada gaya hai
    aise chainal jo dalalo ko sath me rakhati hai aur desh bhakt logo ke khilap bate karati hai aise chainolo ka bahishkar karana chahiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...