Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

सीटिंग प्‍लान बदलकर गलतियों को सुधारेगा हिंदुस्‍तान, बरेली

पिछले एक महीने से हिन्दुस्तान, बरेली ने गलतियां करने का रिकार्ड कायम कर दिया है। बरेली और उसके आसपास के जिला एडिशनों में प्रकाशित गलतियों के चलते हिन्दुस्तान की बहुत किरकिरी हुई। गलतियों की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर हिन्दुस्‍तान के प्रभात नगर कार्यालय में मैराथन बैठक हुई। बैठक में गलतियों के सुधार को लेकर दिग्गजों के सुझाव आयें, लेकिन जिन्होंने गलतियां की उनको बचाने के पूरे प्रयास इस बैठक में हुए।

पिछले एक महीने से हिन्दुस्तान, बरेली ने गलतियां करने का रिकार्ड कायम कर दिया है। बरेली और उसके आसपास के जिला एडिशनों में प्रकाशित गलतियों के चलते हिन्दुस्तान की बहुत किरकिरी हुई। गलतियों की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर हिन्दुस्‍तान के प्रभात नगर कार्यालय में मैराथन बैठक हुई। बैठक में गलतियों के सुधार को लेकर दिग्गजों के सुझाव आयें, लेकिन जिन्होंने गलतियां की उनको बचाने के पूरे प्रयास इस बैठक में हुए।

हिन्दुस्तान, बरेली में छवि को धूमिल करने में सबसे आगे रहीं एक मैडम को बचाने के लिए बैठक से पहले ही पे बंदी कर ली गयी। एक चीफ महोदय ने गलतियों का ठीकरा पूरे स्टाफ पर मढ़ दिया। बैठक में एक बार भी मैडम से नहीं पूछा गया कि गलतियां कैसे हो रही हैं। न ही उनको इन गलतियों के संदर्भ में कोई नोटिस दिया गया, बल्कि यहां तक कह दिया गया कि पूरा स्टाफ नाकारा है लिखना नहीं आता। तो सवाल है कि फिर नाकारा लोगों की भर्ती कैसे हो गयी।

बैठक का लब्बोलुआब यह रहा कि गलतियों के सुधार के लिए सीटिंग प्लान बदल दिया गया है, जो सोमवार यानी आज से लागू होगा। तीन चार लोगों का सिटिंग प्‍लान बदल दिया गया है. इस तुगलकी आदेश का मीडिया जगत में बहुत मजाक बना है। गलती मैडम ने की और नाकारा पूरा संपादकीय स्टाफ बनाया गया। मैडम को जो साहब बचा रहे हैं उनके ही सुझावों पर अमल हो रहा है। मीटिंग के बाद मैडम और उनको बचाने वाले महोदय ऐसे सीना तान के निकले जैसे वह किला जीत कर आये हों। यदि सीटें बदलने से गलतियां कम हो जाती हैं तो मीडिया के अच्छा सबक होगा। दूसरे मीडिया घराने भी इससे लाभ पा सकते हैं।

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...