Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सीबीआई ने बीएस लाली और अरुणा शर्मा के खिलाफ मुकदमें की अनुमति मांगी

सीबीआई ने राष्ट्रमंडल खेलों के प्रसारण अधिकार देने में भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे प्रसार भारती के पूर्व सीईओ बीएस लाली और दूरदर्शन की महानिदेशक अरुणा शर्मा पर अभियोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मंजूरी मांगी है. सूत्रों का कहना है कि वीके शुंगलू समिति की सिफ़ारिशों के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई शुरू करने के लिए पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आपराधिक मामला शुरू करने की अनुमति मांगी है.

शुंगलू समिति ने अपनी रिपोर्ट में एसआईएस लाइव और जूम कम्युनिकेशन्स को ‘अनुचित लाभ’ प्रदान करने के लिए प्रारंभिक तौर पर लाली और शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था. रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने दिशानिर्देश जारी किये थे कि राष्ट्रमंडल खेलों के प्रसारण अधिकार देकर राजकोष को 135 करोड रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में लाली और अरुणा से स्पष्टीकरण मांगा जाए. मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी अरुणा शर्मा को प्रदेश वापस भेजने का आदेश दिया गया था.

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल से जुडे होस्ट ब्रोडकास्टिंग के मुद्दों और कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद मामला सीबीआई को भेजने का फ़ैसला किया था. जांच एजेंसी ने अब सूचना प्रसारण मंत्रालय से दोनों अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल प्रोसीजर एक्ट के तहत मुमकदमा चलाने की अलुमति मांगी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...