Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सेबी के आदेश को चुनौती देगा सहारा समूह

बाजार विनियामक सेबी द्वारा सहारा समूह की दो कंपनियों और उसके सुप्रीमो सुब्रतो राय पर जनता से धन जुटाने पर रोक लगाए जाने को सहारा ने गलत बताया है। इस आदेश से भन्नाए इस बहुधंधी समूह ने कहा है कि वह सेबी के आदेश को उचित मंची पर चुनौती देगा।

बाजार विनियामक सेबी द्वारा सहारा समूह की दो कंपनियों और उसके सुप्रीमो सुब्रतो राय पर जनता से धन जुटाने पर रोक लगाए जाने को सहारा ने गलत बताया है। इस आदेश से भन्नाए इस बहुधंधी समूह ने कहा है कि वह सेबी के आदेश को उचित मंची पर चुनौती देगा।

सहारा ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ लिए गए फैसलें में सेबी के अधिकारियों की दुभार्वना और पक्षपात पूर्ण दृष्टि की झलक मिलती है। समूह ने राष्‍ट्रीय अखबारों में प्रकाशित अपने विज्ञापन में कहा है कि सेबी ने हमें विकट परिस्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। इसलिए हम सहारा इंडिया परिवार के हित, छवि और साख के लिए मजबूर होकर विस्तृत विवरण सामने ला रहे हैं। समूह सेबी की की इस आदेश के खिलाफ शीघ्र ही उचित फोरम में अपील करेगा।

गौरतलब है कि सेबी ने सहारा की दो कंपनियों सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सुब्रतो राय समेत उसके प्रवर्तकों को डिबेंचर्स के जरिये धन जुटाने पर रोक लगा दी गई। जिसके बाद सहारा इंडिया ने सेबी के खिलाफ यह मुहिम शुरू किया है।

सेबी ने आदेश में कहा था कि कॉरपोरेट कोष जुटाने की प्रक्रिया से पर्दा उठाने की जरूरत है। सेबी ने सरकार से कंपनी कानून के तहत आवश्‍यक कार्रवाई करने की सिफारिश भी की है। सहारा इंडिया ने कहा है कि सेबी में पदासीन कुछ लोग दुर्भावना और पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य करते हैं। उनके इस रवैये से जनता का कोई भला नहीं होने वाला है बल्कि इसके विपरीत वे समूह या संस्‍था का नाम बदनाम करते हैं। सहारा समूह को भी ऐसी ही दुर्भावनापूर्ण रवैये के चलते यह आदेश सुनाया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. बिल्‍लू

    November 29, 2010 at 9:27 am

    सहारा इंडिया ने कहा है कि सेबी में पदासीन कुछ लोग दुर्भावना और पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य करते हैं। उनके इस रवैये से जनता का कोई भला नहीं होने वाला है बल्कि इसके विपरीत वे समूह या संस्‍था का नाम बदनाम करते हैं…..आप ही महाराज दुनिया के सबसे धुले हुए आदमी है। दूध के धुले और सात नदियों के पानी से नहाए हुए। दुनिया में बाकी सब आप से जलते हैं, आपको कोसते हैं। राजा हरिश्‍चंद्र के बाद आपही अकेले अवतार लिए हैं धरती पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...