सौदामिनी बागई हिंदुस्तान टाइम्स का हिस्सा बनी हैं. उन्होंने कम्यूनिकेशन मैनेजर के पोस्ट पर ज्वाइन किया है. इससे पहले वे ओगिलवी एंड माथेर के साथ कम्यूनिकेशन कंसलटेंट और एडिटर के रूप में जुड़ी हुई थीं. वे कंपनी के लिए कम्यूनिकेशन स्ट्रेटजी मैनेज कर रही थीं. हिंदुस्तान टाइम्स में वे मार्केटिंग, एचआर और इंवेस्टर रिलेशन के बीच सेतु का काम करेंगी. सौदामिनी की शिक्षा शिकागो यूनिवर्सिटी से हुई है.
हिंदुस्तान, रांची से सुनील कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे खेल पेज देखते थे. इन्होंने अपनी नई पारी प्रभात खबर, रांची के साथ शुरू की हैं. वहां भी वे खेल पेज पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. बताया जा रहा है कि पूर्व संपादक अशोक पांडेय के नजदीकियों में शुमार किए जाने वाले सुनील नए प्रबंधन से परेशान थे. अशोक पांडेय के आदेश पर ही सुनील दैनिक भास्कर में सिर्फ सात दिन की नौकरी के बाद हिंदुस्तान वापस आए गए थे.