Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सौ रुपये में बिक गए बनारस के पत्रकार

अजयवाराणसी से खबर है कि शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में हिंदुस्तान के रिपोर्टर को छोड़ सभी पत्रकार महज एक-एक सौ रुपये में बिक गए। इस तरह हिंदुस्तान के रिपोर्टर ने एक मिसाल कायम की। हुआ यह कि कारमाइकल लाइब्रेरी में एक प्रेस कान्फ्रेंस रखी गयी थी। ओलंपियन लक्ष्मीकांत पांडेय उर्फ चिक्कन गुरु की स्मृति में 13 मार्च को दिन में 12 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। चिक्कन गुरु के बेटे कपिल पांडेय ने यह पीसी बुलाई थी।

अजयवाराणसी से खबर है कि शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में हिंदुस्तान के रिपोर्टर को छोड़ सभी पत्रकार महज एक-एक सौ रुपये में बिक गए। इस तरह हिंदुस्तान के रिपोर्टर ने एक मिसाल कायम की। हुआ यह कि कारमाइकल लाइब्रेरी में एक प्रेस कान्फ्रेंस रखी गयी थी। ओलंपियन लक्ष्मीकांत पांडेय उर्फ चिक्कन गुरु की स्मृति में 13 मार्च को दिन में 12 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। चिक्कन गुरु के बेटे कपिल पांडेय ने यह पीसी बुलाई थी।

शुरुआती दौर में पीसी में महज दो-चार लोग थे। पहले एक पेन के साथ राइटिंग पैड बंटा। फिर एक-एक लिफाफा धराया जाने लगा। जब लोगों ने देखा कि सभी लिफाफों में एक-एक सौ का नोट है तो धीरे से संवाददाताओं ने नोट जेब में डालना शुरु किया। हिंदुस्तान के रिपोर्टर रविकर दुबे ने जैसे ही लिफाफा खोला उसमें एक सौ रुपया देखकर लिफाफा आयोजक के मुंह पर फेंक दिया और अपना विरोध दर्ज कराया।

रविकर का कहना था कि यह गलत परंपरा डाली जा रही है। इस तरह से पत्रकारों को भ्रष्ट बनाया जा रहा है। चिक्कन गुरु के बेटे के चेहरे की चिकनाई उतर चुकी थी। उन्होंने हिंदुस्तान के रिपोर्टर को मनाने की कोशिशे कीं। पर, वे नहीं माने। यहां आपको बता दें कि रविकर दुबे प्रख्यात खेल पत्रकार शुभाकर दुबे के भतीजे हैं। शुभाकर दुबे हमेशा ताव से जिए और ‘आज’ अखबार की खेल पत्रकारिता को नयी बुलंदियों तक पहुंचाया। शुभाकर दुबे खुद एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं और कभी मूल्यों से समझौता नहीं किया। आज भी पूरे दम पर अपनी लेखनी शुभाकर दुबे चलाए हुए हैं।

उनके भतीजे को यह नैतिक मूल्यों का ह्रास और बेइज्जती कैसे बरदाश्त होती? सो, उन्होंने पैसा आयोजक के मुंह पर दे मारा। लोगों ने मनाने का प्रयास किया पर वे पीसी से निकल गए। मजे की बात यह थी कि जैसे ही अन्यान्य पत्रकारों को पता चला कि खेल की एक पीसी में रुपये बंट रहे हैं, कम से कम पचास पत्रकार इकट्ठे हो गए। बनारस के ज्ञात इतिहास में पहली बार लोगों ने देखा कि किसी खेल की पीसी में पचास से अधिक पत्रकार इकट्ठे हुए हैं। अमूमन दो-चार पत्रकार ही इकट्ठे होते हैं। हिंदुस्तान को छोड़ सभी अखबारों के संवाददाताओं ने चुपचाप एक-एक सौ का नोट अपनी जेब के हवाले किया और निकल गए। यह है बदलते बनारस का हाल और उसकी बदलती पत्रकारिता का नमूना।

बनारस से अजय कृष्‍ण त्रिपाठी की‍ रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rahul Kumar Thakur

    March 13, 2011 at 6:30 am

    Banaras ke reporteron kuchh to sharm karo. kam se kam Banaras ki patrakarikta mein jo den hain uska khyal karo.Agar patrakarikta se pet nahin harta hai to dusra dhandha kar lo.samajik pratistha ka chola odh kar kam se kam ise apavitra mat karo.Dubeyg aur ujagar karne ke liye Tripathig dono badhai ke patra hain.

  2. nagmani pandey

    March 13, 2011 at 11:23 am

    रविकर दुबे ko salam

  3. ramkumar

    March 13, 2011 at 2:52 pm

    lagta hai pc main paisa batne ka dimag Prof ram mohan pathak ne diya hoga.

  4. NISHANT

    March 14, 2011 at 9:32 am

    ravikar ji ki jai ho

  5. subhash kumar rai

    May 10, 2011 at 7:20 am

    ravikar ji ki jai ho
    bhai sahab
    sports man jo hain
    subhash rai
    r.sahara
    varanasi

  6. RAJ ANANT PANDEY

    August 5, 2011 at 8:17 am

    Ravikar has taken good step. Reporter & News can not sale.It is good and really apreciating for that. Regards RAJ ANANT PANDEY Press Reporter Hindustan Press Chauri Chaura, Gorakhpur

  7. rajkumar

    October 21, 2011 at 3:43 pm

    bhai media sansthan kuch dete nahi to patrakar kya kare…..koi 100 rupaye me bik raha to koi 1000 me sahi kisako mane……..rajkumar reporter firozabad 09808898695

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...