Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

स्थानीय संपादक के जन्मदिन में बुलाया सौ-सौ रूपए लेकर

अजमेर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के स्थानीय संपादक की जन्मदिन पार्टी इन दिनों काफी चर्चा में है। मेहमानों से सौ-सौ रूपए लेकर जन्म दिन मनाया जाए तो चर्चा होना स्वाभाविक भी है। जन्म दिन पार्टी का आयोजन किया था रंगकर्मियों की एक संस्था ने। संस्था के संस्थापक और सबसे सक्रिय रंगकर्मी पत्रकारों के बीच भी अपनी काफी सक्रियता रखते हैं। इन्होंने अपने परिचितों को संस्था के भविष्य में होने जा रहे एक आयोजन की मीटिंग के नाम पर आमंत्रित किया।

अजमेर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के स्थानीय संपादक की जन्मदिन पार्टी इन दिनों काफी चर्चा में है। मेहमानों से सौ-सौ रूपए लेकर जन्म दिन मनाया जाए तो चर्चा होना स्वाभाविक भी है। जन्म दिन पार्टी का आयोजन किया था रंगकर्मियों की एक संस्था ने। संस्था के संस्थापक और सबसे सक्रिय रंगकर्मी पत्रकारों के बीच भी अपनी काफी सक्रियता रखते हैं। इन्होंने अपने परिचितों को संस्था के भविष्य में होने जा रहे एक आयोजन की मीटिंग के नाम पर आमंत्रित किया।

आमंत्रण के साथ ही संदेश दे दिया कि ‘भाई साहब’ का जन्मदिन है। वह भी इस बैठक में मनाया जाएगा इसलिए सभी को सौ रूपए लेकर आने हैं। भाई साहब चूंकि पुराने पत्रकार हैं और एक दैनिक अखबार के स्थानीय संपादक भी, सो जिसे फोन गया उसे आना ही था और सौ रूपए भी जमा करवाने थे। करीब पचास लोग जुटे। एक धर्मशालानुमा समारोह स्थल पर दोपहर भोज के बीच मनाए गए इस जन्मदिन के साथ बैठक संपन्न हुई।

चर्चा यही कि आमतौर पर जिसका जन्मदिन होता है वही पार्टी देता है। अगर दूसरा कोई जन्मदिन मनाने की मेहरबानी कर रहा है तो दूसरों से पैसे लेकर क्यों? यह तो मुफ्त का चंदन घिस मेरे नंदन वाली बात ही हुई। दिलचस्प बात यह है कि संस्था अपने सदस्यों का जन्मदिन मनाए ऐसी ना तो कोई परम्परा है और ना ही संस्था का कोई नियम।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anoop

    March 30, 2011 at 6:38 am

    kamjor ayr lakchi ho rahi sampadak rupi ye sanshtha.

  2. anu

    March 31, 2011 at 12:55 pm

    om ji happy birthday. patrakar sammelan hi rakh lety.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...