: विवेक गौर देंगे इस्तीफा : हिंदुस्तान टाइम्स में उच्चस्तर पर कुछ फेरबदल किए गए हैं. वेंकी वेंकटेश, राजन भल्ला और राजीव बत्रा को नए रोल दिए गए हैं. उनकी जिम्मेदारियों को बढ़ा दिया गया है. वहीं अब तक नार्थ ईस्ट रीजन के बिजनेस हेड के रूप में काम कर रहे विवेक गौर संस्थान को अलविदा कहने वाले हैं. वे खुद का वेंचर लाने जा रहे हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स के सर्कुलेशन और सेल्स हेड वेंकी वेंकटेश अब कंपनी के स्ट्रेटजी को लीड करेंगे. इसके अतिरिक्त वे नार्थ-ईस्ट ऑपरेशन को भी संभालेंगे. जिसे अब तक विवेक गौर देख रहे थे. विवेक संस्थान को अलविदा कहने वाले हैं और अब अपना वेंचर लाने की योजना बना रहे हैं. विवेक इंडिया टुडे छोड़कर 2009 में हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े थे.
वेंकी वेंकटेशन मार्च 2007 में हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े थे. इसके पहले वे हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में जनरल मैनेजर थे. वेंकी लगभग 26 सालों तक यूनिलीवर के साथ जुड़े रहे.
मीडिया मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी निभा रहे राजीव बत्रा अब अब सर्कुलेशन और सेल्स की जिम्मेदारी संभालेंगे. जो अब तक वेंकटेश के पास था. इसके अलावा राजीव के पास राष्ट्रीय स्तर पर क्लासिफाइड सेल्स की जिम्मेदारी भी रहेगी. राजीव 2005 में एचटी से जुड़े थे. यहां आने से पहले वो एवन के सेल्स और बिजनेस के नेशनल डाइरेक्टर थे. राजीव एवन के अलावा एशियन पेंट्स, कोका कोला, व्हर्लपूल के साथ भी जुड़े रहे हैं.
एचटी मीडिया में ब्रांड मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी निभा रहे राजन भल्ला अब ग्रुप के मैगजीन बिजनेस को भी हेड करेंगे. भल्ला बिजनेस हेड के रूप में मिंट की लांचिंग भी करा चुके हैं. वे इस क्षेत्र में पिछले अठारह सालों से सक्रिय हैं. वे व्हर्लपूल और पेप्सिको समेत कई कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं.











