Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्‍तान ने शहीद संदीप के चाचा को मृत घोषित कर दिया

योगराजहिंदुस्तान अखबार के एक संवाददाता की जल्दबाजी ने अखबार की इज्जत दांव पर लगा दी। अखबार के 4 फरवरी 2011 के दिल्ली संस्करण में पहले पेज पर छपा कि शहीद उन्नीकृष्णन के चाचा ने आत्मदाह कर लिया और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। लेकिन पीडि़त 5 फरवरी की रात खबर लिखे जाने तक भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। यहां आपको बता दें कि मुम्बई में 26 नवम्बर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के चाचा के. मोहनन की हालत शुक्रवार को गंभीर बनी हुई है।

योगराजहिंदुस्तान अखबार के एक संवाददाता की जल्दबाजी ने अखबार की इज्जत दांव पर लगा दी। अखबार के 4 फरवरी 2011 के दिल्ली संस्करण में पहले पेज पर छपा कि शहीद उन्नीकृष्णन के चाचा ने आत्मदाह कर लिया और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। लेकिन पीडि़त 5 फरवरी की रात खबर लिखे जाने तक भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। यहां आपको बता दें कि मुम्बई में 26 नवम्बर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के चाचा के. मोहनन की हालत शुक्रवार को गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने गुरुवार शाम संसद भवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक टी.एस. सिद्धू ने बताया, “उनकी हालत अभी भी नाजुक है। हम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्हें वेंटिलेटर (जीवन रक्षक उपकरण) पर रखा गया है। वह 95 प्रतिशत जल चुके हैं।”

अस्पताल के एक अन्य चिकित्सक ने बताया, “उनके प्रारम्भिक बयानों से लगता है कि वह मुम्बई हमलों के पीड़ितों के साथ सरकार द्वारा अपनाए गए रुख से दुखी थे। वह काफी निराश थे।” पुलिस के मुताबिक मोहनन (35) ने शाम छह बजे के करीब विजय चौक के समीप संसद भवन के द्वार संख्या चार के बाहर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

पुलिस के अनुसार, “घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मोहनन को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई।” मलयालम भाषा में लिखित अपने सुसाइड नोट में मोहनन ने लिखा है कि मुम्बई हमलों के पीड़ितों के साथ सरकार जिस तरह से बर्ताव कर रही है, उससे वह काफी दुखी हैं। मोहनन संदीप के पिता के छोटे भाई हैं।

अधिकारी ने कहा, “वह संदीप के शहीद होने से परेशान थे। आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद संदीप ने जिस तरह की पीड़ा को सहन किया था, वह भी उसी पीड़ा का अनुभव करना चाहते थे।” ज्ञात हो कि गत 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई स्थित ताज होटल पर आतंकवादी हमलों के खिलाफ अभियान के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में तैनात संदीप उन्नीकृष्णन शहीद हो गए थे।

हिन्‍दुस्‍तान

लेखक योगराज शर्मा जर्नलिस्‍ट टुडे नेटवर्क के एडिटर इन चीफ हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anil

    February 5, 2011 at 4:46 am

    jay ho chief edtor maharaj ki…

  2. Major Deepak

    February 5, 2011 at 5:54 am

    Attempt to suicide by a kin of martyr is a shame for our nation. Supreme Commander of the Defence Forces must look into this matter and insure that this type of tragedy should never take place again.I Pray for the speedy recovery of Mr Mohanan.

  3. JAY

    February 5, 2011 at 8:09 am

    हाय रे बेशरम सरकार… भ्रस्ताचार मे लिप्त सरकार देश के लिए मरने वाले परिवार जनो के मन को आहत कर रही है. सन्सद के हमलावरो को भी दामाद बनाये खिला रही सरकार और एक दिन ऐसा भी आयेगा सरकार इने छोड भी देगी…

  4. Devi Lal Bairwa

    February 9, 2011 at 8:47 am

    namskar ji

  5. Devi Lal Bairwa

    February 9, 2011 at 8:47 am

    namskar ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...