Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्‍तान, वाराणसी में एनई बनेंगे रजनीश त्रिपाठी

दैनिक जागरण, वाराणसी से रजनीश त्रिपाठी जल्‍द ही इस्‍तीफा दे देंगे. वे यहां डीएनई हैं. खबर है कि वे जल्‍द हिंदुस्‍तान, बनारस के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. वहां वे न्‍यूज एडिटर के पद पर ज्‍वाइन कर रहे हैं. पिछले 23 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय रजनीश त्रिपाठी को तेजतर्रार पत्रकार माना जाता है.

दैनिक जागरण, वाराणसी से रजनीश त्रिपाठी जल्‍द ही इस्‍तीफा दे देंगे. वे यहां डीएनई हैं. खबर है कि वे जल्‍द हिंदुस्‍तान, बनारस के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. वहां वे न्‍यूज एडिटर के पद पर ज्‍वाइन कर रहे हैं. पिछले 23 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय रजनीश त्रिपाठी को तेजतर्रार पत्रकार माना जाता है.

रजनीश त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत सन 88 में आज, वाराणसी के साथ शुरू की थी. सन 97 में इन्‍होंने अमर उजाला ज्‍वाइन कर लिया. 2006 तक ये इलाहाबाद तथा बनारस में अखबार को अपनी सेवाएं देते रहे. 2006 में ये दैनिक जागरण, वाराणसी के साथ जुड़ गए. काफी समय तक यहां सिटी इंचार्ज भी रहे. फिलहाल हिंदुस्‍तान, बनारस में अनिल मिश्रा एनई की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि रजनीश के ज्‍वाइन करने के बाद अनिल मिश्रा को किसी दूसरी यूनिट भेजा जा सकता है. हालांकि इस संदर्भ में स्थिति पूरी तरह स्‍पष्‍ट नहीं हो पा रही है कि उनका तबादला किस यूनिट के लिए किया जाएगा. अनिल मिश्रा भी काफी समय से हिंदुस्‍तान, बनारस के साथ जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. DR. PRABHAT CHANDRA MISHRA

    September 1, 2011 at 11:03 am

    RAJNEESH JI
    CONGRATULATIONS.
    GOD BLESS U.

    Dr. PRABHAT MISHRA
    PRO
    UPRTOU, ALLAHABAD
    9415608644

  2. Nitesh Mishra

    September 1, 2011 at 1:35 pm

    badhiya hai Rajneesh sir ji hardik shubhkaamnaaye…. saath me yadi Anil Mishra ji Varanasi unite se chale jaate hain to kam se kam waha karyarat Patrakaaro aur anya ko warsho ki ghatiya Rajneeti aur tanashahi se mukti mil jayegi… waise is kram me pahle Sandeep Tripathi se bhi Varanasi Ht unit ko chhutkaara mil chuka hai……. kahte hain naa ki jo hota hai achha hota hai… aur buraayi ka ant kabhi na kabhi to hota hi hai…. Pahle sandeep ji aur ab anil ji…

  3. nitin

    September 3, 2011 at 7:26 am

    sir ko nayi pari k liye shubhkamnaye
    umeed hai k hindustan k nyi umar k patrakar us vidha ka gyan apse le sakenge jiski antim pankti k roop me aap log bache hai. sir patrakar aur dalal me fark jaruri hai. aue ye tabi sambav ho sakega jb nayi pidi k ladko ko aapka margdarshan mile

  4. nitin

    September 3, 2011 at 7:31 am

    gud news
    ab un nago ka kya hoga jo barso se kundali mare hindustan ko das rahe hai??;)

  5. ajay kumar tiwari

    September 4, 2011 at 1:25 pm

    भाई साहब बहुत अच्छी खबर है; लेकिन यह खबर देर से मिल रही है। अखबार बदलना तात्कालिक विकल्प है आपको स्थानीय सम्पादक होना चाहिए। जल्द ऐसा हो आमीन

  6. pradeep srivastava

    September 4, 2011 at 9:11 pm

    BADHAI RAJNEESH JI,

    DHEROON SUBHKAMNAYEN.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...