हिंदुस्तान, कानपुर से चेतन गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर लोकल डेस्क पर रिपोर्टर थे. वे क्राइम देख रहे थे. उन्होंने अभी अपनी पारी नहीं शुरू की है, लेकिन माना जा रहा है कि कुछ अच्छे ऑफर उनके पास हैं. वे हिंदुस्तान की भीतरी परेशानियों से आहत होकर इस्तीफा दिए हैं.
इस्तीफा के बारे में पूछे जाने पर चेतन ने बताया कि हिंदुस्तान में दमघोंटू माहौल बन गया है. यहां काम करना अत्यंत मुश्किल हो गया था. जूनियर रिपोर्टरों पर काम का ज्यादा दबाव दिया जा रहा था. हमने इन समस्याओं को प्रधानसंपादक शशि शेखर के साथ हुई मीटिंग में भी उठाया था, लेकिन वो भी इन समस्याओं का समाधान ढूंढने की बजाय बात को टाल गए. चेतन ने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा यहां के स्थानीय संपादक विशेश्वर कुमार को दे दिया है.
हरेराम ने इंडिया न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोड्यूसर थे. इन्होंने अपनी नई पारी जी न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे यहां पर धार्मिक प्रोग्राम देखेंगे. हरेराम इसके पहले एस1 सहित कई चैनलों में काम कर चुके हैं.












shailesh dixit
March 15, 2011 at 8:31 pm
chetan bhai accha kiya………….
junior reporter pr vastav me kanpur hindustan paper me pement k hisab se zyda kam dala jata hai
kota, kanpur
09335876161
Unknown
March 17, 2011 at 9:00 am
Bhai Chetan.. Aapka Naam to kafi suna tha aisa kya ho gaya jo aapko resign dena pada.. anyways All the Best.. Bhagwan aapko isse acchi jagah aur unchi post par pahunchayega..