Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

हिसार में अन्ना टीम की जीत तभी मानें जब कांग्रेस की जमानत जाए

विनोद मेहता: अगर कुलदीप हारे तो समझो ट्रक पंचर था : हिसार उपचुनाव के परिणाम से पहले दो बातों की चर्चा खूब है. कुलदीप जीत गए और अन्ना फैक्टर काम कर गया. पहले अन्ना फैक्टर की बात करे. अन्ना फैक्टर का असर उस सूरत में नजर आता है जब कांग्रेस की जमानत जब्त होती है. लेकिन ये नही हो रहा. सीएम कांग्रेस की जमानत बचाने में कामयाब हो गए हैं.

विनोद मेहता: अगर कुलदीप हारे तो समझो ट्रक पंचर था : हिसार उपचुनाव के परिणाम से पहले दो बातों की चर्चा खूब है. कुलदीप जीत गए और अन्ना फैक्टर काम कर गया. पहले अन्ना फैक्टर की बात करे. अन्ना फैक्टर का असर उस सूरत में नजर आता है जब कांग्रेस की जमानत जब्त होती है. लेकिन ये नही हो रहा. सीएम कांग्रेस की जमानत बचाने में कामयाब हो गए हैं.

कुलदीप जीत गए, ये हिसार की हवा में तैर रहा है, लेकिन चुनाव विश्लेषण के सारे पैमानों को खोलकर देखें तो अजय सिंह चुनाव जीतते हैं, कुलदीप एक ही सूरत में अजय सिंह पर भारी पड़ते हैं, जब वो आदमपुर से 30000 वोटों से अजय सिंह को पराजित करें और हिसार और हांसी से 25000 से करें, जिसकी संभावना बहुत ही कम है. उधर, नारनौंद, उचाना और उकलाना में अजय सिंह ने अपने लक्ष्य को हासिल किया है.

बूथ मैनेजमेंट की ताकत से बवानीखेड़ा, बरवाला और नलवा में अजय सिंह हार के अंतर को कम करने में सफल हुए हैं. इन तीनों हल्कों में कांग्रेस ने अनुमान से अधिक प्रदर्शन किया है. इन तीनों हल्कों में कांग्रेस का प्रदर्शन सुधरना कुलदीप के लिए  हानिकारक है. दुर्भाग्यपुर्ण है कि लोग थोक में वोट कुलदीप को देना चाहते थे. लेकिन थोक के माल के लिए जिस कार्यकर्ता की जरूरत होती है वो कुलदीप की सेना के पास नहीं था. अगर कुलदीप हारे तो समझो ट्रक पंचर था और गिरा हुआ माल अजय चौटाला के लोगों ने खींच लिया.

टोटल टीवी के पूर्व निदेशक विनोद मेहता का विश्लेषण.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...