Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स में वेंकी वेंकटेश, राजन भल्‍ला और राजीव बत्रा को नई जिम्‍मेदारियां

: विवेक गौर देंगे इस्‍तीफा : हिंदुस्‍तान टाइम्‍स में उच्‍चस्‍तर पर कुछ फेरबदल किए गए हैं. वेंकी वेंकटेश, राजन भल्‍ला और राजीव बत्रा को नए रोल दिए गए हैं. उनकी जिम्‍मेदारियों को बढ़ा दिया गया है. वहीं अब तक नार्थ ईस्‍ट रीजन के बिजनेस हेड के रूप में काम कर रहे विवेक गौर संस्‍थान को अलविदा कहने वाले हैं. वे खुद का वेंचर लाने जा रहे हैं.

: विवेक गौर देंगे इस्‍तीफा : हिंदुस्‍तान टाइम्‍स में उच्‍चस्‍तर पर कुछ फेरबदल किए गए हैं. वेंकी वेंकटेश, राजन भल्‍ला और राजीव बत्रा को नए रोल दिए गए हैं. उनकी जिम्‍मेदारियों को बढ़ा दिया गया है. वहीं अब तक नार्थ ईस्‍ट रीजन के बिजनेस हेड के रूप में काम कर रहे विवेक गौर संस्‍थान को अलविदा कहने वाले हैं. वे खुद का वेंचर लाने जा रहे हैं.

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के सर्कुलेशन और सेल्‍स हेड वेंकी वेंकटेश अब कंपनी के स्‍ट्रेटजी को लीड करेंगे. इसके अतिरिक्‍त वे नार्थ-ईस्‍ट ऑपरेशन को भी संभालेंगे. जिसे अब तक विवेक गौर देख रहे थे. विवेक संस्‍थान को अलविदा कहने वाले हैं और अब अपना वेंचर लाने की योजना बना रहे हैं. विवेक इंडिया टुडे छोड़कर 2009 में हिंदुस्‍तान टाइम्‍स से जुड़े थे.

वेंकी वेंकटेशन मार्च 2007 में हिंदुस्‍तान टाइम्‍स से जुड़े थे. इसके पहले वे हिंदुस्‍तान यूनिलीवर लिमिटेड में जनरल मैनेजर थे. वेंकी लगभग 26 सालों तक यूनिलीवर के साथ जुड़े रहे.

मीडिया मार्केटिंग हेड की जिम्‍मेदारी निभा रहे राजीव बत्रा अब अब सर्कुलेशन और सेल्‍स की जिम्‍मेदारी संभालेंगे. जो अब तक वेंकटेश के पास था. इसके अलावा राजीव के पास राष्‍ट्रीय स्‍तर पर क्‍लासिफाइड सेल्‍स की जिम्‍मेदारी भी रहेगी. राजीव 2005 में एचटी से जुड़े थे. यहां आने से पहले वो एवन के सेल्‍स और बिजनेस के नेशनल डाइरेक्‍टर थे. राजीव एवन के अलावा एशियन पेंट्स, कोका कोला, व्‍हर्लपूल के साथ भी जुड़े रहे हैं.

एचटी मीडिया में ब्रांड मार्केटिंग हेड की जिम्‍मेदारी निभा रहे राजन भल्‍ला अब ग्रुप के मैगजीन बिजनेस को भी हेड करेंगे. भल्‍ला बिजनेस हेड के रूप में मिंट की लांचिंग भी करा चुके हैं. वे इस क्षेत्र में पिछले अठारह सालों से सक्रिय हैं. वे व्हर्लपूल और पेप्सिको समेत कई कंपनियों में वरिष्‍ठ पदों पर काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...