Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सैकड़ों पत्रकार साथियों ने आलोक को सलाम किया

कलम के धनी स्व. आलोक तोमर को याद करने के लिए मीडिया जगत की सैकड़ों नामी हस्तियां कल दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जमा हुईं। प्रिंट मीडिया के जरिए देश के सुपर स्टार जर्नलिस्ट बन जाने वाले और न्यू मीडिया यानि वेब के जरिए पढ़े-लिखों के दिल-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ने वाले हमारे समय के सबसे होनहार, साहसी और उर्जावान साथी आलोक तोमर की याद में दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘यादों में आलोक’ नामक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

भड़ास4मीडिया के यशवंत जी द्वारा आयोजित इस आयोजन में पुण्य प्रसून वाजपेयी, राहुल देव, वर्तिका नंदा, संतोष भारतीय समेत कई नामी पत्रकार शामिल हुए। हर किसी की नम आंखें और अपने साथ बिताए पलों की स्मृतियां ज्यों ज्यों वहां मौजूद लोगों के साथ साझा होती जाती, आलोक के प्रति लोगों का सम्मान और बढता जाता। करीब चार घंटे चली इस सभा से जाने का मानो किसी का मन ही नहीं कर रहा था।

आलोक तोमर के साथियों व मित्रों ने उनके साथ बिताए अनुभव, यादें और संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन डेटलाइन इंडिया, भड़ास4मीडिया और भारतेंदु हरिश्चंद्र संस्थान जयपुर की तरफ से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मीडिया पार्टनर ईटीवी ने भागीदारी की। आयोजन के लिए प्रोत्साहन ईटीवी, हिंदी व उर्दू चैनल्स के हेड जगदीश चंद्र ने दिया।

पुण्य प्रसून बाजपेयी, वर्तिका नंदा और राहुल देव

पुण्य प्रसून बाजपेयी, वर्तिका नंदा और राहुल देव

ईटीवी के हिंदी चैनल्स के हेड जगदीश चंद्र

ईटीवी के हिंदी चैनल्स के हेड जगदीश चंद्र

यशवंत सिंह, ईशमधु तलवार, डा. दुष्यंत और मयंक सक्सेना

यशवंत सिंह, ईशमधु तलवार, डा. दुष्यंत और मयंक सक्सेना

योगराज शर्मा की रिपोर्ट. जर्नलिस्ट टुडे डॉट कॉम से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. neeraj mahere

    April 23, 2011 at 8:49 am

    आदरणीय यसवंत जी
    सादर प्रणाम
    आपके द्वारा जो आलोक तोमर जी की याद में आयोजन किया गया बो बहुत ही अनोखा और अच्छा रहा में इसके लिए आपको सत सत नमन करता हूँ | मुझे खेद है मेरी तबियत ठीक न होने के कारण में नहीं पहुँच सका लेकिन मेरे बड़े भाई गणेश ज्ञानार्थी जी आये थे और उन्होंने आपसे भी मुलाकात की थी | में आपको बहुत बहुत बधाई देता हूँ आपके इस आयोजन के लिए |
    आपका छोटा भाई
    नीरज महेरे
    नई दुनिया इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...