Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मनी लांड्रिंग मामला : कनिमोझी को ईडी ने दी मोहलत

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में आरोपी बनाई गईं द्रमुक सांसद कनिमोझी की नई तारीख पर पेश होने की गुजारिश मान ली है. साथ ही कलैंगनार टीवी के एमडी शरद कुमार को भी ईडी ने पूछताछ के लिए वक्त दे दिया है. कनिमोझी और शरद कुमार ने ईडी के अधिकारियों से मुलाकात कर चेन्नई में 12 मई को आयकर विभाग के सामने पेश होने का हवाला दिया था, जिसके बाद ईडी ने यह छूट दी.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में आरोपी बनाई गईं द्रमुक सांसद कनिमोझी की नई तारीख पर पेश होने की गुजारिश मान ली है. साथ ही कलैंगनार टीवी के एमडी शरद कुमार को भी ईडी ने पूछताछ के लिए वक्त दे दिया है. कनिमोझी और शरद कुमार ने ईडी के अधिकारियों से मुलाकात कर चेन्नई में 12 मई को आयकर विभाग के सामने पेश होने का हवाला दिया था, जिसके बाद ईडी ने यह छूट दी.

ईडी इन दोनों से पूछताछ के लिए हवाला से लेकर बैंकिंग लेन-देन और कंपनी बोर्ड की जानकारियों से जुड़े सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार कर चुका है. डीएमके सुप्रीमो करुणानिधि की पुत्री कनिमोझी को सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 मई तक खुद पेश होने से छूट दे रही है. सूत्रों ने बताया कि उन्‍हें पेश होने के लिए ईडी 14 मई के बाद का कोई तारीख तय कर सकता है. 14 मई को ही उच्‍चतम न्‍यायालय में कनिमोझी की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है.

गौरतलब है कि 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में लगभग 200 करोड़ रुपये कनिमोझी के बीस प्रतिशत स्‍वामित्‍व वाले कलैंगनार चैनल को ट्रासंफर किए जाने के मामले में सीबीआई ने जांच के बाद आरोप तय किए हैं. इसी मामले में ईडी उनके मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत पूछताछ करने वाला है. इसी पूछताछ पर हाजिर होने के लिए कनिमोझी और शरद कुमार ने ईडी से मोहलत मांगी थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...