Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कार्यालय नहीं आ रहे आलोक पांडेय, मनीष, उदय एवं राम कुमार का इस्‍तीफा

हिंदुस्‍तान, जमशेदपुर में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. आतंरिक परिस्थितियों से नाराज चीफ सब आलोक पांडेय कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं. सूत्रों का कहना है संपादक के साथ पटरी नहीं बैठ पाने के बाद वे इस्‍तीफा देने का मूड बना चुके हैं. चर्चा है कि उन्‍होंने इस्‍तीफे का नोटिस दे दिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में स्‍टाफ की कमी के चलते आलोक पांडेय यह कदम उठाने को मजबूर हुए.

हिंदुस्‍तान, जमशेदपुर में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. आतंरिक परिस्थितियों से नाराज चीफ सब आलोक पांडेय कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं. सूत्रों का कहना है संपादक के साथ पटरी नहीं बैठ पाने के बाद वे इस्‍तीफा देने का मूड बना चुके हैं. चर्चा है कि उन्‍होंने इस्‍तीफे का नोटिस दे दिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में स्‍टाफ की कमी के चलते आलोक पांडेय यह कदम उठाने को मजबूर हुए.

 

प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर से मनीष शर्मा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. उन्‍होंने अपनी नई पारी दैनिक भास्‍कर, धनबाद के साथ शुरू की है. इन्‍हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है. मनीष ने अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर, पटना से की थी. इसके बाद वे हिंदुस्‍तान के साथ मुजफ्फरपुर में जुड़ गए थे. तीन साल काम करने के बाद प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर की लांचिंग टीम के सदस्‍य बन गए थे.

प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर से उदय खवाड़े ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रादेशिक प्रभारी थे. उदय प्रभात खबर के साथ लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

प्रभात खबर, पटना को राम कुमार ने बाय बोल दिया है. वे यहां पर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. वे अपनी नई पारी दैनिक भास्‍कर, धनबाद के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्‍हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amit ranjan

    June 4, 2011 at 12:25 pm

    uday jee sub-editor nahi, in-charge the..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...