Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

खीरी रेपकांड : पूर्व एसपी डीके राय लापरवाही में मुअत्‍तल

: लखीमपुर गैंगरेप कांड की जांच सीबीआई से कराने को मायावती तैयार : राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग का दल निघासन पहुंचा : प्रदेश सरकार ने सोनम हत्‍याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का इरादा जाहिर कर दिया है, लेकिन साथ ही कहा है कि इस बारे में अगर पीडित परिजनों की कोई अर्जी आयी तो सीबीआई जांच करायी जा सकती है। लेकिन इस हादसे की आंच से सहमी यूपी सरकार ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्‍यमंत्री मायावती ने लखीमपुर से हटाये गये पुलिस कप्‍तान डीके राय को निलंबित भी कर दिया है।

: लखीमपुर गैंगरेप कांड की जांच सीबीआई से कराने को मायावती तैयार : राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग का दल निघासन पहुंचा : प्रदेश सरकार ने सोनम हत्‍याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का इरादा जाहिर कर दिया है, लेकिन साथ ही कहा है कि इस बारे में अगर पीडित परिजनों की कोई अर्जी आयी तो सीबीआई जांच करायी जा सकती है। लेकिन इस हादसे की आंच से सहमी यूपी सरकार ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्‍यमंत्री मायावती ने लखीमपुर से हटाये गये पुलिस कप्‍तान डीके राय को निलंबित भी कर दिया है।

सरकार का मानना है कि डीके राय लापरवाही के दोषी पाये गये हैं। उधर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निघासन थाने में हुई नाबालिक लड़की सोनम की हत्या के मामले में आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी)का  जांच दल आज लखीमपुर खीरी पहुंच गया। इस दो सदस्‍य वाली टीम ने सोनम का पहला पोस्टमार्टम करने वाले तीनों डाक्टरों से पूछताछ की. इनमें डॉ एके अग्रवाल, डॉ एसपी सिंह और डॉ एसके शर्मा शामिल थे.इन तीनों ही डॉक्‍टरों को दूसरी बार किये गये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किये जाने की बात तय हो जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था. कहने की जरूरत नहीं कि इस पूरे मामले में इन तीनों का किरदार अहम माना जा रहा है।

करीब घंटा भर इस टीम ने पूछताछ की। पता चला है कि इस टीम में शामिल एक चिकित्‍सक डॉ एके अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने उनसे नहीं कहा था की पीएम रिपोर्ट में क्या लिखना है। उन्‍होंने इस बात से भी इनकार किया कि उन्‍हें ऐसे कोई निर्देश मिले थे कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में हत्या लिखनी है या फिर आत्महत्या का मामला बनाना है। फिलहाल इस मामले में दो पुलिसकर्मियों का नाम आ रहा है जो इस थाने में तेनात थे। इनमें से एक शिव कुमार और विनय कुमार हैं। वहीं सीबीसीआईडी के भरोसेमंद सूत्र मानते हैं कि मामले में दुराचार कि संभावनाओं को नाकारा नहीं जा सकता। सीबीसीआईडी इन तीनों डाक्टरों और सीएमओ जेपी भार्गव से भी पूछताछ कर चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. भारतीय नागरिक

    June 16, 2011 at 4:30 pm

    यहां सब कुछ मैनेज हो जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...