Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

धीरेंद्र अवस्‍थी, नजीर, दिलनवाज, सतीश एवं विमल का तबादला

अमर उजाला, जम्‍मू से धीरेंद्र अवस्‍थी का तबादला मुरादाबाद के लिए कर दिया गया है.  वे यहां डीएनई के पोस्‍ट पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि मुरादाबाद यूनिट को मजबूत करने के लिए धीरेंद्र को जम्‍मू से मुरादाबाद भेजा गया है.

अमर उजाला, जम्‍मू से धीरेंद्र अवस्‍थी का तबादला मुरादाबाद के लिए कर दिया गया है.  वे यहां डीएनई के पोस्‍ट पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि मुरादाबाद यूनिट को मजबूत करने के लिए धीरेंद्र को जम्‍मू से मुरादाबाद भेजा गया है.

दैनिक जागरण, सिद्धार्थनगर के ब्‍यूरोचीफ नजीर मलिक को गोरखपुर यूनिट से अटैच कर दिया गया है. वे डेस्‍क पर अपनी सेवाएं देंगे. बताया जा रहा है कि चार दिनों से गोरखपुर में कैंप किए रामेश्‍वर पाण्‍डेय स्‍थानीय संपादक शैलेंद्र मणि त्रिपाठी को किनारे करके सारे तबादले कर रहे हैं. दो दिनों चार लोगों को इधर से उधर किया गया है. चर्चा है कि रामेश्‍वर पाण्‍डेय आपराधिक बैकग्राउंड के कुछ खास लोगों को इन स्‍थानों पर बैठाना चाहते हैं. इसी के चलते ये सारी कवायद की जा रही है. कुछ और लोगों के तबादले करके शैलेंद्र मणि को कमजोर किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है.

दैनिक भास्‍कर, भोपाल से दिलनवाज पाशा का तबादला नोएडा के लिए कर दिया है. दिलनवाज भास्‍कर में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. अब नोएडा में भी उन्‍हें डेस्‍क पर जिम्‍मेदारी दी जाएगी. ये काफी समय से भास्‍कर को अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

प्रतापगढ़ ब्‍यूरो में तैनात सतीश रघुवंशी का तबादला इलाहाबाद कार्यालय के लिए हो गया है. उनके स्‍थान पर प्रतापगढ़ डेस्‍क संभाल रहे विमल मिश्र को प्रतापगढ़ भेजा गया है. सतीश अब प्रतापगढ़ डेस्‍क संभालेंगे. दोनों ने एक दूसरे का स्‍थान लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...