खोजी पत्रकार ज्योतिर्मय डे (जेडे) की हत्या की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझने लगी है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जे डे की हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन का हाथ था। हालांकि जे डे को भी इस बात की भनक लग गई थी छोटा राजन उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। सूत्रों के मुताबिक 56 साल के पत्रकार को यह खबर उनके मुखबिर के जरिये मिली थी।
जेडे को पता चला था कि छोटा राजन अपने चिर प्रतिद्वंद्वी दाऊद इब्राहिम के करीबियों से मुलाकात को लेकर उन पर खफा था। छोटा राजन ने अपने गुर्गों के जरिये जे डे को गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार करने की धमकी दी थी। जे डे बीते अप्रैल-मई में लंदन गए थे और बताया जाता है कि वहां उन्होंने दाऊद के बेहद करीबी से मुलाकात की जिसपर 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक जे डे की हत्या की एक वजह यह भी हो सकती है। इसके बाद डे ने फिलिपींस की यात्रा के लिए वहां के कॉन्सुलेट में कई अर्जियां दी। कहा जाता है कि छोटा राजन इस वक्त फिलिपींस में ही है।
डे अंडरवर्ल्ड पर अपनी तीसरी किताब लिख रहे थे और सूत्रों के मुताबिक वो इसी सिलसिले में इंग्लैंड गए थे जहां उन्होंने दाऊद के करीबी से मुलाकात की। बीते 11 जून को डे की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से महज दो दिन पहले ही डे ने छोटा राजन के करीबियों से चेंबुर स्थित एक रेस्तरां में मुलाकात की। इनमें एक डे का करीबी और बुकमेकर बताया जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात डे के पास सुलह का आखिरी मौका था लेकिन अफसोस कि सुलह नहीं हो सका। साभार : भास्कर












Anand
June 28, 2011 at 1:30 pm
details ?