दूरदर्शन न्यूज के अनुबंधित कर्मचारी पिछले तीन सालों से वेतन वृद्धि न होने समेत कई मांगों को लेकर आज ‘ब्लैक फ्राइडे’ मना रहे हैं. कर्मचारी किसी प्रकार का प्रदर्शन या शोर शराबा करने की बजाय बाहों पर काला पट्टी बांधकर अथवा शरीर पर कोई एक काला कपड़ा पहनकर शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं. पैकेंजिंग, एसाइनमेंट, कैमरा, पीसीआर, एमसीआर समेत सभी सेक्शन के कर्मचारी इसमें शामिल हैं.
दूरदर्शन न्यूज के अनुबंधित कर्मचारी पिछले कई सालों से वेतन में बढ़ोत्तरी तथा सभी कर्मचारियों के लिए एक सा नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए कर्मचारी काफी समय से लोकतांत्रितक तरीके से आंदोलन चला रहे हैं. कर्मचारियों की मांग है कि कार्य के दौरान होने वाली किसी घटना के बाद अनुपस्थित होने, गर्भवती महिला कर्मचारियों के छुट्टी लेने के दौरान वेतन कटौती ना किया जाए.
दूरदर्शन में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों की सुविधाएं भी एक जैसी नहीं हैं. बासिल के माध्यम से नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए अलग तथा प्रसार भारती के जरिए नियुक्त होने वालों के लिए अलग. कर्मचारी काफी समय से मांग कर रहे हैं कि एक पद पर कार्यरत सभी दूरदर्शन कर्मियों के लिए एक जैसी सुविधाएं और योजनाएं लागू की जानी चाहिए. कर्मचारी यह भी मांग कर रहे हैं कि पिछले तीन सालों से उनकी सेलरी में हाइक नहीं दी गई जबकि इस दौरान महंगाई काफी बढ़ गई है.

इसके अतिरिक्त कई और दूसरी मांगों को लेकर दूरदर्शन कर्मी आज ब्लैक फ्राइडे मना रहे हैं. इसके अंतर्गत सभी विभाग के कर्मचारियों से लेकर एंकर भी समाचार वाचन के दौरान काला कोट या कोई काला ड्रेस पहनकर ही समाचार पढ़ेंगे. खबर है कि दूरदर्शन के महानिदेशक त्रिपुरारी शरण एवं डीडी न्यूज के डीजी एसएम खान ने चार बजे दूरदर्शन न्यूज के दस वरिष्ठों को मीटिंग के लिए बुलाया है. जिसमें इन विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी.
गौरतलब है कि डीडी न्यूज में लगभग 350 कर्मचारी कार्यरत है. इन्हें सरकार की तरफ से चिकित्सा/जीवन बीमा जैसी सामाजिक कल्याण योजना की एक भी सुविधा उपलब्ध नहीं है. सरकारी नियंत्रण वाले संस्थान में कार्यरत होने के बावजूद इन्हें पीएफ का लाभ नहीं दिया जाता है. महिला कर्मचारियों को मातृत्व लाभ और प्रसव के दौरान किसी भी तरह की छुट्टी का प्रावधान नहीं है. छुट्टी लेने की दशा में उनकी सेलरी काट ली जाती है.












arvind chaturvedi
August 6, 2011 at 5:59 am
डी.जी. दूरदर्शन ने मीटिंग के लिए आज शाम ४ बजे बुलाया। इन कर्मचारियों का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल डी.जी. से मिलने तय समय पर गया। मीटिंग की शुरूआत डी.जी.दूरदर्शन ने धमकी के साथ की कहा मै तुम तीन सौ लोगों को महज दो घण्टे से कम समय के अंदर ही निकाल सकता हूं। तुम सभी अपने ब्लैक बैज उतार फेकों। तुम्हारा कोई ना तो नैतिक और ना ही क़ानूनी तौर पर वेतनवृध्दि की मांग करना अधिकार बनता है। मंहगाई में एक कुक और एक चपरासी भी गुज़ारा करता है तो तुम्हारा वेतन तो उन सब से अच्छा ही है। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल महिला सदस्यों को नज़रअंदाज़ करके डी.जी. की बदतमीजी जारी रही।
pavan
August 7, 2011 at 3:14 pm
tabhi to doordarshan dukhdarshan banta ja raha hai[url][/url]