Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

विज्ञापनों से जमकर पैसा पीट रहे हैं टीवी एवं प्रिंट माध्‍यम

देश में बनते दो भारत के बीच एक भारत रोज कुंआ खोदने और पानी पीने में लगा है तो दूसरा भारत इन जरूरतों को पूरा करने के बाद नए नए चीजों की तरफ आकर्षित हो रहा है. दूसरे भारत को आकर्षित करने के लिए तमाम प्रोडक्‍शन कंपनियां अपने उत्‍पादों को दूसरे भारत के उपभोक्‍ताओं तक पहुंचाने की होड़ कर रही हैं. इसका फायदा टीवी एवं प्रिंट माध्‍यमों को हो रहा है.

देश में बनते दो भारत के बीच एक भारत रोज कुंआ खोदने और पानी पीने में लगा है तो दूसरा भारत इन जरूरतों को पूरा करने के बाद नए नए चीजों की तरफ आकर्षित हो रहा है. दूसरे भारत को आकर्षित करने के लिए तमाम प्रोडक्‍शन कंपनियां अपने उत्‍पादों को दूसरे भारत के उपभोक्‍ताओं तक पहुंचाने की होड़ कर रही हैं. इसका फायदा टीवी एवं प्रिंट माध्‍यमों को हो रहा है.

पहले आवश्‍यकता को आविष्‍कार का जननी माना जाता था, परन्‍तु अब आविष्‍कार करने के बाद लोगों को बताया जा रहा है कि आपको इन चीजों की जरूरत है. इसके लिए विज्ञापनों का सहारा लिया जाता है. इसी का परिणाम है कि चालू वित्‍तीय वर्ष के पहले छमाही में टीवी एवं प्रिंट माध्‍यमों के विज्ञापनों में अच्‍छी खासी वृद्धि देखने को मिली है.

टीवी एवं प्रिंट माध्‍यम आमदनी कम होने तथा मंदी का बहाना बनाकर भले ही अपने कर्मचारियों के वेतन एवं अन्‍य सुविधाओं पर कम खर्च और कटौती करते हुए धन की कमी का विधवा विलाप कर रहे हों,  परन्‍तु दूसरी तरफ वो विज्ञापनों के माध्‍यम से जमकर पैसा पीट रहे हैं.  एक बाजार सर्वेक्षण में पता चला है कि टीवी एवं प्रिंट माध्‍यमों में क्रमश: 18 एवं 16 फीसदी की वृद्धि पहली छमाही में हुई है. नीचे भाषा की खबर. 


टीवी, प्रिंट के विज्ञापनों में जोरदार वृद्धि

इस साल के पहले छह महीनों में देश में टेलीविजन तथा प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिली। मीडिया बाजार अनुसंधान फर्म एडेक्स इंडिया का कहना है कि पहले छह महीनों में इसमें क्रमश: 18 प्रतिशत और 16 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अनुसार इस दौरान टेलीविजन खंड के विज्ञापनों में बड़ा हिस्सा खाद्य एवं पेय, पर्सनल केयर तथा सेवाओं का रहा जबकि प्रिंट के विज्ञापनों में शिक्षा तथा सार्वजनिक क्षेत्र का बोलबाला रहा।

एडेक्स इंडिया का कहना है कि टीवी पर विज्ञापनों की समयावधि (एयरटाइम) पहले छम महीने (2011) में 18 प्रतिशत बढ़कर 1,27,256 घंटे हो गई। टेलीविजन के विज्ञापनों में 60 प्रतिशत हिस्सा खाद्य व पेय, पर्सनल केयर, सेवा, वाहन तथा दूरसंचार कंपनियों का रहा। टीवी के लिए विज्ञापन देने वाली पांच शीर्ष कंपनियों में यूनिलीवर, रेकिट बेंकिसर, कोका कोला इंडिया, कैडबरी इंडिया तथा आईटीसी हैं। इस दौरान जिन पांच ब्रांडों के विज्ञापन सबसे अधिक रहे उनमें स्पराइट, कंपलान, कोलगेट डेंटल क्रीम, माजा तथा आइडिया सेल्यूलर है। वहीं प्रिंट मीडिया में विज्ञापनों में तीन क्षेत्रों सेवा, शिक्षा तथा बैंकिंग (फिनांस व निवेश सहित) का बोलबाला रहा। साभार : भाषा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...