Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने घटना की निंदा की

बठिंडा : मॉडल टाउन में पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को फायरिंग व पथराव की कवरेज कर रहे दैनिक जागरण के फोटो जर्नलिस्ट रणधीर बॉबी व सीएनईबी  न्यूज चैनल के कैमरामैन गुरदास सिंह पर किए गए हमले की पत्रकारों ने कड़ी निंदा की है। पत्रकारों ने आरोपी प्राइवेट ठेकेदार अमरजीत सिंह हैप्पी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना से नाराज पत्रकारों ने आज सर्किट हाउस में बैठक कर दिनदहाड़े पुलिस के समक्ष हुई गुंडागर्दी पर नाराजगी जाहिर की।

बठिंडा : मॉडल टाउन में पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को फायरिंग व पथराव की कवरेज कर रहे दैनिक जागरण के फोटो जर्नलिस्ट रणधीर बॉबी व सीएनईबी  न्यूज चैनल के कैमरामैन गुरदास सिंह पर किए गए हमले की पत्रकारों ने कड़ी निंदा की है। पत्रकारों ने आरोपी प्राइवेट ठेकेदार अमरजीत सिंह हैप्पी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना से नाराज पत्रकारों ने आज सर्किट हाउस में बैठक कर दिनदहाड़े पुलिस के समक्ष हुई गुंडागर्दी पर नाराजगी जाहिर की।

दूसरी तरफ चंडीगढ़ में मौजूद पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बठिंडा में मीडियाकर्मियों और किसानों पर हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों के सामने मीडियाकर्मी पर बाहरी व्यक्ति द्वारा गोलीबारी करना बेहद चिंतनीय है। कैप्टन ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पंजाब में सरकार से बेखौफ होकर आम आदमी को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासन और कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।

इधर मीडियाकर्मियों पर हमले की जानकारी मिलते ही बठिंडा अस्पताल पहुंचे विधायक हरमिंदर जस्सी ने कहा कि कुछेक सत्ताधारी नेताओं की शह पर ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं नाराज पत्रकारों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ जल्‍द से जल्‍द कारगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

बैठक में हरजिंदर सिद्धु, रविंदर वासुदेव, बलविंदर शर्मा, चरनजीत भुल्लर, सुखजिंदर मान, मनीष शर्मा, यशपाल वर्मा, गुरदीप मान, राज्यदीप, विजय वर्मा, अनिल वर्मा, कंवलजीत सिंह बराड़, गुरतेज सिद्धू, कंवलजीत सिद्धू, नरिंदर शर्मा, वरिंदर राणा, एसएस सोनू, अखिलेश बंसल, अशोक वर्मा, राजेश नेगी, गौरव कालड़ा, तेजिंदर भुल्लर, जब्बार खान, परमिंदर, प्रवीन सिंगला, राम सिंह गिल, सुखजीत सिंह, जसकरन मीत, नैब सिंह सिद्धू, इकबाल सिंह, पवन शर्मा, शमशेर ढिल्लों, सुशील गोयल, अमित शर्मा, गोबिंद सैनी, हरकिशन शर्मा समेत कई मीडियाकर्मी मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...