Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

राणा यशवंत को बेस्‍ट एडिटर का राजीव गांधी ग्‍लोबल एक्सिलेंस अवार्ड

बारहवें एनुअल राजीव गांधी ग्‍लोबल एक्सिलेंस अवार्ड 2011 की घोषणा कर दी गई है. इस बार का बेस्‍ट एडिटर महुआ के ग्रुप एडिटर न्‍यूज राणा यशवंत को चुना गया है. राणा यशवंत पिछले डेढ़ दशकों से टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. सौभाग्‍य मिथिला चैनल के बीके मलिक का चयन भी पुरस्‍कार के लिए किया गया है.

बारहवें एनुअल राजीव गांधी ग्‍लोबल एक्सिलेंस अवार्ड 2011 की घोषणा कर दी गई है. इस बार का बेस्‍ट एडिटर महुआ के ग्रुप एडिटर न्‍यूज राणा यशवंत को चुना गया है. राणा यशवंत पिछले डेढ़ दशकों से टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. सौभाग्‍य मिथिला चैनल के बीके मलिक का चयन भी पुरस्‍कार के लिए किया गया है.

राजीव गांधी के जन्‍मदिवस पर पिछले बारह वर्षों से दिए जा रहे इस पुरस्‍कार के आयोजक मोहम्‍मद शमीम ने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए महुआ न्‍यूज के ग्रुप एडिटर राणा यशवंत को बेस्‍ट एडिटर चुना गया है. सौभाग्‍य मिथिला के बीके मलिक को बेस्‍ट जर्नलिस्‍ट के लिए चयनित किया गया है. शमीम ने बताया कि स्प्रिचुएलिटी के क्षेत्र में कल्‍की भगवान, शिक्षा के क्षेत्र में डा. सुधा सिंह चौहान, ब्‍यूरोक्रेसी में हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस जयप्रकाश सिंह तथा हरियाणा कैडर के आईपीएस आनंद मांडविया, सामाज सेवा के क्षेत्र से कांति कुमार जैन, स्‍पोर्टस के लिए सीआईएसएफ की नजमा बेगम को चयनित किया गया है.

बेस्‍ट एडिटर के लिए चयनित किए गए राणा यशवंत बीएचयू के छात्र रहे हैं. महुआ न्‍यूज के ग्रुप एडिटर बनने से पहले वे आजतक के आउटपुट हेड थे. लगभग आठ सालों तक आजतक के साथ रहे. राणा यशवंत उसके पहले जी न्‍यूज से भी काफी समय तक जुड़े रहे हैं. पुरस्‍कार कार्यक्रम आज शाम आईआईसी, मैक्‍समुलर रोड पर आयोजित किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanjay

    August 20, 2011 at 8:18 pm

    award ke liye ranaji ko badhai

  2. rajnish chauhan

    August 21, 2011 at 12:00 pm

    Rana yashwant ji ko hardik badhaiyan..God make this achievement just a begning for his more bright future.

  3. ashish gaur

    August 21, 2011 at 5:59 pm

    sir ji ko badhai

  4. Radha Charan Shukla

    August 21, 2011 at 6:40 pm

    setting ke liye mubarakbad! aisa kya kar gujre ki ye award ???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...